मथुरा। आगामी चुनावों में भाजपा की जीत को लेकर आश्वस्त प्रदेश प्रभारी व सांसद रमेश विध्ूड़ी ने कहा उत्तर प्रदेश में सभी विपक्षी दल दूसरे नम्वर की लड़ाई लड़ रहे हें जनता भाजपा के लिये मन बना चुकी है। प्रधनमंत्राी द्वारा लिए गए नोटबंदी के साहसिक व ऐतिहासिक निर्णय से भ्रष्टाचारियों की नींद उड़ गयी है। विपक्ष की बौखलाहट इस बात का सबूत है कि किस प्रकार से 70 सालों से सत्ताधरी दलों द्वारा जनता की कमाई की लूट की। इस निर्णय से एक ओर जहाँ आम जनता खुश है वहीं राहुल गाँध्ी सहित अन्य विपक्षी नेता अपना आपा खो चुके है। इस निर्णय से कालेध्न के साथ साथ काला मन भी उजागर हो रहा है। प्रदेश प्रभारी विध्ूड़ी शनिवार को मथुरा में प्रत्येक सेक्टर प्रमुख से सीध्े संवाद कर रहे थे। उन्होंने आगामी रैली में जाने वाली संख्या की जानकारी ली। इस मौके पर जिलाध्यक्ष चै. तेजवीर सिंह ने कहा आगामी 2 जनवरी को लखनऊ में आयोजित होने वाली रैली की मंडल व सेक्टर स्तर पर तैयारी जोरों पर है। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्राी चिंताहरण चतुर्वेदी ने किया। जिला मीडिया प्रभारी प्रदीप गोस्वामी ने बताया कि आगामी 2 को होने वाली रैली के लिए सभी वरिष्ठ नेता जनपद का दौरा कर जाने वाले कार्यकर्ताओं की सूची बनाकर जाने वाली बसों के स्थान तय करेंगे। इस मौके पर रघुराज सिंह, डा. देवेंद्र शर्मा, रविकांत गर्ग, मनीषा गुप्ता, श्याम सिंह अहेरिया, अजय कुमार पोइया, चै.लक्ष्मीनारायण, नागेन्द्र सिकरवार, राजवीर सिंह, रघुवर सिंह तोमर, गंभीर सिंह गुर्जर, मुकेश खंडेलवाल, अनिल चैध्री, भूपेन्द्र चैध्री, बंटी चैध्री, हीरा अतेंद्र, संजय प्रताप, एसके शर्मा, भानुप्रताप सिंह, मोहिनी शर्मा, दीपा अग्रवाल, सार्थक चतुर्वेदी आदि मौजूद थे।






Related Items
बेटी को आगे बढ़ाना सरकार के साथ समाज की भी है जिम्मेदारी
देश में दल-बदल की राजनीति और मौजूदा मोदी सरकार
‘जिंदा कौम’ को पांच साल इंतजार करने के लिए क्यों कह रही है सरकार?