अहमदाबाद । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की भतीजी का मंगलवार को निधन हो गया। पीएम मोदी की भतीजी 41 वर्षीय निकुंज पिछले 8-9 सालों से हार्ट की बीमारी से जूझ रही थी। पीएम मोदी ने कई बार उसकी कुशलता के बारे में पूछा। अहमदाबाद मिरर की खबर के अनुसार मोदी जब चीन से जी-20 समिट में हिस्सा लेकर भारत वापस आए तो उन्हें अपनी भतीजी के बहुत बीमार होने की खबर मिली। पीएम ने वापस आकर सबसे पहले अपने छोटे भाई प्रहलाद मोदी को फोन कर उनकी बेटी निकुंज के स्वास्थ्य के बारे में पूछा। साथ ही उन्होनें भतीजी निकुंज के ट्रीटमेंट के बारे में भी फोन पर जानकारी ली। निकुंज की हालत में सुधार नहीं हुआ और मंगलवार को उसका निधन हो गया। निधन के बाद भी पीएम मोदी ने फोन कर अंतिम संस्कार के बारे में जानकारी ली। अहमदाबाद मिरर की खबर के अनुसार पीएम के भाई प्रहलाद मोदी ने बताया, नरेंद्रभाई ने चीन से वापस आते ही निकुंज के स्वास्थ्य के बारे में पूछा। उन्होंने अंतिम संस्कार के बाद भी फोन कर भी इससे जुडे सभी जरूरी काम पूरे करने को कहा। गौरतलब है कि पीएम मोदी की भतीजी निकुंज भोपाल में अपने पति के साथ एक किराए के घर में रहती थीं। निकुंज के दो छोटे बच्चे हैं। निकुंज के पति एक प्राइवेट फर्म में कंप्यूटर रिपेयरिंग का काम करते हैं और निकुंज सिलाई और बच्चों को पढाती थीं। बताया जाता है कि उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है।
साभार-khaskhabar.com

Related Items
विचारों को ‘राष्ट्रीय मिशन’ बनाने में माहिर हैं मोदी!
मोदी मॉडल की नई कसौटी होंगे पांच राज्यों के चुनाव नतीजे
कौन सा लोकतंत्र है बेहतर! ट्रंप का अमेरिका या मोदी का भारत…