मथुरा। श्री रामलीला संस्थान के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भगवती रोड स्थित कोसीकलां नगर की आदि देवी राज राजेश्वरी मां भगवती मन्दिर पर किये गये दुग्धाभिषेक के साथ ही रामलीला महोत्सव का आगाज हो गया। दुंग्धाभिषेक संस्थान के मेला आचार्य द्वारा विधिवत मंत्रोच्चार द्वारा कराया गया इस मौके पर नगर के गणमान्य नागरिग, एवं सभ्रान्त लोग मौजूद रहे। रामलीला संस्थान के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने भगवती रोड स्थित नगर की आदि देवी राज राजेश्वरी मां भगवती मन्दिर पर दुग्धाभिषेक किया। मेला आचार्य नन्नूमल शास्त्री ने विधिवत मत्रोच्चार द्वारा मां भगवती का दुग्धाभिषेक कराया। संस्थान के अध्यक्ष आशीष ठाकुर एंव मत्री जय प्रकाश शर्मा ने बताया कि प्राचीन काल से चली आ रही दुग्धाभिषेक की परम्परा को आज मां भगवती मन्दिर पर पूरी की गयी है इसी के साथ ही नगर में हर वर्ष होने वाली रामलीला महोत्सव की तैयारियां शुरू कर दी गयी है। दुग्धाभिषेक में रामलीला महोत्सव के निर्देशक सत्यनारायण शर्मा, जगदीश शर्मा ने कहा सैकडो वर्षों से चला आ रहे रामलीला महोत्सव में मुख्य आकर्षण का केन्द्र कोसीकलां का विश्व प्रसिद्ध एतिहासिक भरतमिलाप व नौवी के दिन निकलने वाली मां काली की रौद्र रूप की झांकी के साथ अबकी बार रामलीला को और आधुनिक तरीके से मंचन किया जाऐगा। दुग्धाभिषेक में पूर्व अध्यक्ष अजय गोयन्का, केके अग्रवाल, ठा. कृष्णपाल सिह, सुरेश पडित, राधेश्याम, भगवत श्रगारी, सौरभ जैन, दीपक वडगुर्जर, हरकेश, मौनू जैन, नीरज शेरगढिया, मनोज त्यागी, दिग्विजय सिह, लोकेश त्यागी, आदि सैकडो लोग मौजूद थे।






Related Items
गांव और शहर के चक्रव्यूह में फंसे ‘जोरम’ के मनोज वाजपेयी
आजकल फिल्मों में व्यस्त है नीरज भारद्धाज
देशभक्ति कविता से प्रसिद्ध हुए सैनिक मनोज को जान से मारने की धमकी