गिनाते नजर आए सपा की उपलब्धियां
मथुरा। समाजवादी पार्टी मथुरा-वृन्दावन क्षेत्र में महानगर अध्यक्ष की अगुवाई में साईकिलों के जरिये प्रदेश सरकार की उपलब्धियों और भविष्य में जनता की लगातार सेवा हर क्षेत्र में करने का वायदा कर रही है।
साईकिलों पर चिलचिलाती धूप में सवार सपाई इस अभियान को गति देने में लगे हुये हैं। तेज धूप के चलते भले ही परेशानी झेलनी पड़े लेकिन पार्टी की विकास नीतियों और जन-जन तक पंहुचायी गयी विभिन्न लाभकारी योजनायें बतायी जा रही हैं और जनता से उनका लाभ लेने की अपील की जा रही है। पूरे मथुरा-वृन्दावन में समाजवादी पार्टी के जरिये जितने विकास कार्य किये जा रहे हैं वे अब तक की सरकारें नहीं कर पायीं। महानगर अध्यक्ष अशोक अग्रवाल जनता को हर क्षेत्र में जाकर इससे अवगत करा रहे हैं और सपा से जुड़ने और प्रदेश अध्यक्ष का कर्ज चुकाने की अपील कर रहे हैं। प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पंहुचाने के उददेश्य से प्रदेशव्यापी आहवान के दूसरे दिन आज सपा महानगर अध्यक्ष डाॅ. अशोक अग्रवाल की अगुवाई में निकाली गयी साइकिल संदेश यात्रा का चिलचिलाती धूप के बावजूद जगह-जगह पुष्पवर्षा व शीतल पेय वितरित कर स्वागत किया गया। चैकी बागबहादुर स्थित अशोक हाॅस्पीटल से आज डाॅ. अग्रवाल के नेतृत्व में निकाली गयी साईकिल संदेश यात्रा में दूसरे दिन भी भीषण गर्मी के बावजूद महिला, पुरूष और युवा कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह दिखाई दे रहा था। साईकिल संदेश यात्रा का स्थान-स्थान पर जोशीला स्वागत किया गया। स्टेट बैंक चैराहा, सौंख अडडा, केआर कालेज होती हुयी साईकिल संदेश यात्रा भरतपुर गेट, दरेसी रोड पंहुची तो अल्पसंख्यक और वाल्मीकि बंधुओं ने डाॅ. अग्रवाल को फूल मालाओं से लाद दिया और आगामी विधानसभा चुनाव में उन्हें जीत के प्रति आश्वस्त किया। साईकिल संदेश यात्रा डीगगेट, मसानी, जयसिंहपुरा, गोविंद पुर, आजमपुर, विकास नगर, राधेश्याम कालोनी होती हुयी सरस्वती कुण्ड पंहुची।साईकिल संदेश यात्रा में कन्हैयालाल अग्रवाल, वीरेन्द्र यादव, सुरेश तौमर, राकेश गौड़, भूरा शेख, महेन्द्र शर्मा, अरूण दीक्षित, लाडवती, शकुंतला कश्यप, उर्वशी प्रमुख रूप से मौजूद थे।






Related Items
जंयत रैली जनसंपर्क
बल्देव में राष्ट्रीय लोकदल की रैली में जुटायी 2017 चुनाव के लिये ताकत
रालोद ने रैली को लेकर की बैठक सम्पन्न