जयन्त चैधरी होगें रालोद के सीएम पद के उम्मीदवार- शरद यादव
सपा की साईकिल के पहियों की हवा निकल गयी- जयंत चैधरी
मथुरा। बल्देव के अवैरनी चैराहा के पास राष्ट्रीय लोकदल द्वारा आयोजित किसान अधिकार रैली में रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजित सिंह, जनता दल (यू) के शरद यादव और रालोद के राष्ट्रीय महासचिव जयंत चैधरी ने नोटबंदी को लेकर केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार गरीबों, किसानों, मजदूरों को बर्बाद करने का कार्य कर रही है। सिर्फ चंद उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने को यह कार्य किया गया। उन्होंने रालोद को मजबूत करने की बात कहते हुए कहा कि वह किसी के पास गठबंधन के लिए हाथ फैलाने नहीं गये। प्रत्याशी घोषित करने पर उन्होंने कहा कि इंतजार करिए जो भी होगा सामने आयेगा।
रैली में रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजित सिंह, जनता दल (यू) के शरद यादव और रालोद के राष्ट्रीय महासचिव जयंत चैधरी व काफी संख्या में नेता उपस्थित थे। रैली को संबोधित करते हुए चै. अजित सिंह ने कहा कि रालोद गठबंधन के लिए किसी के आगे हाथ फैलाने नहीं गया। उन्होंने गठबंधन के नाम पर गोल मटोल जबाव देते हुए कहा कि समय पर सब कुछ सामने आ जायेगा। शरद यादव ने भी लोगों से कहा कि जो गलती वह लोकसभा में कर चुके हैं, उस गलती को न दोहराया जाये। उस समय जनता ने अजित सिंह व जयंत चैधरी सहित उनके सभी प्रत्याशियों को हरा दिया था। लेकिन अब वक्त है भाजपा सरकार को सबक सिखाने का। किसानों, मजदूरों को मजबूत करने के लिए रालोद को मजबूत करना होगा। और उनके प्रत्याशियों को भारी बहुमत से जिताकर विधानसभा में भेजना होगा। उन्होंने कहा कि युवाओं को प्रदेश की बागडोर संभालने के लिए जयंत चैधरी को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनना बहुत जरूरी है। जयंत चैधरी ने सपा सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि सपा के दोनों पहिए पंचर हो गए हैं। चाचा-भतीजे दोनों विपरीत दिशा में चल रहे हैं। सारा तमाशा जनता देख रही है।






Related Items
राष्ट्रीय हितों के लिए गंभीर ख़तरा है विभाजनकारी राजनीति
अनोखा है ‘श्री बल्देव जी की गद्दल पूनौ’ का मेला
राष्ट्रोत्थान का उद्देश्य लेकर हुई थी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना