देश की खुशहाली और विकास के लिए जतीपुरा में विष्णु महायज्ञ

मथुरा। मुडि़या पूनौ मेला को लेकर जहां गोवर्धन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी हुयी है वहीं विभिन्न प्रांतों से आये श्रद्धालु गुरू पूर्णिमा पर्व पर दिल खोलकर दान पुण्य और देश की तरक्की के लिए हवन यज्ञ और भण्डारे आयोजित कर रहे हैं। मुम्बई के दायमा परिवार द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी गोवर्धन परिक्रमा मार्ग स्थित कस्बा जतीपुरा के गिर्राज मुखारबिन्द मंदिर पर आज सुबह ग्यारह बजे उनके परिवार द्वारा धार्मिक रीति रिवाजों और विधि विधान से हरी पुरोहित एवम मनीष पुरोहित ने मंत्रोच्चारणों के बीच दायमा परिवार को गिर्राज पूजा करायी। इसके उपरांत बालकृष्ण भवन मंे आचार्य हरी पंडितजी के आचार्यत्व में विशाल विष्णु महायज्ञ का आयोजन देश में शाति-सदभाव और तरक्की के लिए दायमा परिवार द्वारा किया जा रहा है। आज शाम उनके द्वारा कुनवाड़ा मनोरथ आयोजित किया जा रहा है जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालु पंहुचेंगे। इस परिवार द्वारा गिरि गोवर्धन धाम में प्रतिवर्ष गुरू पूर्णिमा के मौके पर विविध मनोरथ आयोजित किये जाते हैं जिसमें बढ चढकर दान-पुण्य, ब्राह्मण सेवा, गौ सेवा के मनोरथ आयोजित होते हैं। 

इस दौरान दायमा परिवार से मुम्बई के कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष चन्द्रकांत दायमा, टीवी कलाकार सूर्यकांत दायमा, पापा सेठ के साथ उनका पूरा परिवार मौजूद था। इस दौरान कस्बे से ठाकुर सत्तो मैंबर, बनवारी शर्मा, राजाराम, श्याम लवानियां, भरत शर्मा आदि मौजूद थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. बर्बरीक की वीर कहानी को याद दिलाता है श्री खाटू श्याम मन्दिर

  1. युगदृष्टा मनीषी थे पंडित श्री राम शर्मा आचार्य

  1. रासद छोड़ चमन शर्मा हुए भाजपाई




Mediabharti