दो गरीब कन्याओं की कराई गयी शादी

 श्रीकृष्णा डवलपर्स ग्रुप द्वारा कराये गये दो गरीब कन्याओं की शादी में जोडों को आशीर्वाद देते ग्रुप के पदाधिकारी।मथुरा। श्रीकृष्णा डवलपर्स ग्रुप द्वारा बेरी निवासी दो गरीब कन्याओं का विवाह हिंदू रीति रिवाज से सम्पन्न कराया गया। बारात गाजे-बाजे के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग-२ स्थित विनायक रिसोर्ट में पहुंची, जहां बारातियों का जोरदार स्वागत किया गया। समारोह के दौरान द्वार पूजन एवं जयमाल का आयोजन किया गया, फिर अग्नि को साक्षी मानकर वर-वधू एक दूजे के हुए। एक ही मंडप में हिंदू रीति-रिवाज से दो गरीब कन्याओं का विवाह संपादित कराया गया। दोनों जोडों को घरेलू सामान, अलमारी, टीवी, कूलर, वाशिंग मशीन, कपडे, वर्तन आदि उपहार स्वरूप दिये गये। इस अवसर पर श्रीकृष्णा डवलपर्स के पदाधिकारी रालोद जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह भरंगर, ब्रजवीर सिंह एडवोकेट, अनिल चैधरी, राजेन्द्र सिंह, उमेश अग्रवाल ने नवविवाहित जोडों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि कन्यादान सबसे बडा दान होता है। इस प्रकार के कार्यक्रमों से निर्धन परिवारों की सहायता होती है तथा समाज में भी जाग्रति आती है। ग्रुप द्वारा इस प्रकार के सामाजिक कार्य आगे भी जारी रहेंगे। इस अवसर पर प्रमुख रूप से धर्मवीर सिंह, सुंदर चैधरी, ज्वाला सिंह, संजय धनगर, विनीत गुप्ता (रमन मिठाई वाले), मनोज अग्रवाल, विवेक प्रिय आर्य, मंजय चैधरी, संजय चैधरी, अभय अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. जायंट्स ग्रुप आॅपफ मथुरा वेस्ट वार्षिक निर्वाचन सभा सम्पन्न

  1. टाटा ग्रुप कंपनियों में डटे हुए हैं सायरस मिस्त्री

  1. निगेटिव ब्लड ग्रुप के व्यक्ति इन्चार्ज ब्लड बैंक को सूचित करें:सीडीओ




Mediabharti