दो थाना क्षेत्र से पकड़े दो संदिग्ध

दो थाना क्षेत्र से पकड़े दो संदिग्ध अवैध शराब एवं तमंचा हुए बरामद 

मथुरा। जिले के दो थानों क्षेत्र अंतर्गत दो संदिग्धों को पकड़ा है। जिनके पास से अवैध शराब एवं तमंचा कारतूस बरामद हुए है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना महावन में तैनात उपनिरीक्षक राम खिलाडी गश्त पर थे। इसी दौरान ग्राम मनोहरपुर के नगला जंगली की तरफ  जाने वाले रोड पर दो संदिग्ध युवक दिखाई दिये। रोकने के इशारे पर वह भागने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड लिया। तलाशी में इनके पास से 22-22 क्वार्टर देशी शराब बरामद हुए। पूछताछ में अपना नाम शंकर पुत्र पप्पू निवासी नगला अंचइया थाना महावन आदि बताये। वहीं थाना नौहझील में तैनात उपनिरीक्षक चरन सिंह ने मुखबिर की सूचना पर यमुना एक्सप्रेस-वे के सर्विस रोड से सुनील चैधरी पुत्र सुल्तान सिंह निवासी अवाखेडा थाना नौहझील को संदिग्धावस्था में पकडा। इसके पास से तलाशी में एक तमंचा 315 बोर व दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. क्रिटिकल मैटेरियल क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है भारत

  1. अस्थिर भू-राजनीति परिदृश्‍य के बावजूद भारतीय मौद्रिक व वित्तीय क्षेत्र में उछाल

  1. भारत के समुद्री खाद्य निर्यात क्षेत्र को मिला बड़ा मौका




Mediabharti