मथुरा। नयति मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल ने फार्मासिस्ट डे के अवसर पर मण्डलभर के ज़िलो, तहसील तथा ब्लोकों के सभी फार्मासिस्ट के साथ एक सेमीनार का आयोजन किया। जिसमें मुख्य रूप से मथुरा, आगरा, अलीगढ़, हाथरस, एटा, फिरोजाबाद तथा फैजाबाद आदि सभी जगह के फार्मासिस्ट उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि तथा हॉस्पिटल के हृदय रोग विभाग के चैयरमैन डॉ. वेणुगोपाल राव ने चिकित्सा क्षेत्र में फार्मासिस्ट की उपयोगिता बताते हुए कहा कि फार्मासिस्ट चिकित्सक एवं मरीज को जोड़ने की एक कड़ी है। कार्यक्रम में बोलते हुए नयति हॉस्पिटल के कार्डियोलॉजी विभाग के वाइस चैयरमैन डॉक्टर एच.एस. सोमनाथ ने कहा कि फार्मासिस्ट मौखिक रूप से दवा एवं साधनो के उचित इस्तेमाल सम्बंधित सलाह देने, कंसल्टेंट फार्मासिस्ट के रूप में कार्य करते हैं साथ ही सामुदायिक फार्मासिस्ट के रूप में छोटी मोटी बीमारियों के उपचार में जनता को परामर्श व सलाह देने के साथ दवा एवं उपचार भी देते हैं। जिससे इनकी आवश्यकता समाज में और भी बढ़ जाती है। नयति हॉस्पिटल की इंटरनल मेडीसिन विभाग की डॉ. ज्योति गोयल ने कहा कि अप्रशिक्षित लोगों द्वारा लगातार बढ़ाया जा रहा एंटीबायोटिक्स का प्रचलन स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है। एंटीबायोटिक्स का उपयोग सिर्फ बैक्टीरिया के लिए किया जाता है परंतु हर बात पर एंटीबायोटिक्स देकर कुछ लोग मनुष्य के शरीर को अंदर से खत्म कर रहे हैं। इसलिए समाज में फार्मासिस्ट का उपयोग काफी महत्त्वपूर्ण हो जाता है।
कार्यक्रम का शुभारम्भ डॉ. वेणुगोपाल राव, डॉ. के.आर. प्रकाशन, डॉ. ज्योति गोयल, डॉ. एच.एस. सोमनाथ, डॉ. अजय अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। वोट आॅफ थैंक्स विवेक दवे ने किया। कार्यक्रम में मण्डलभर से आये सैकड़ों फार्मासिस्ट उपस्थित थे।






Related Items
नयति ने कराया गिर्राज तलहटी में हुआ भव्य रामकथा का संगीतमय आयोजन
नयति हाॅस्पीटल में निःशुल्क जांच शिविर में
नयति हाॅस्पीटल में पफाइब्रोस्केन द्वारा जाँच 14 को