विकास कार्यों को दी जाएगी पूरी तबज्जो: नितिन बंसल
मथुरा । नवागत जिलाधिकारी नितिन बंसल ने आज यहां कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप विकास कार्यों को पूरा कराया जाएगा और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण जिले में पर्यटकों की सुख-सुविधा के लिए जो भी आवश्यक होगा, वह कराया जाएगा।
वर्ष 2009 के आईएएस श्रीबंसल मूल रूप से पंजाब भटिण्डा के रहने वाले है और वर्ष 2005 में उन्होंने पटियाला विश्वविद्यालय से एमबीवीएस की परीक्षा उत्तीण की। लगभग एक वर्ष तक घर से ही प्राइवेट प्रैक्टिस की और आईएएस की परीक्षा में सफलता हासिल की। सबसे पहले उन्हें कानपुर में संयुक्त मजिस्टेªट बनाया गया और इसके बाद वे इलाहाबाद के मुख्य विकास अधिकारी वर्ष 2012, 13 में रहे। जिलाधिकारी के रूप में उनकी पहली तैनाती कानपुर देहात में रही। जहां वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से कराने में वे सफल रहे। पिछले दो वर्ष लगभग दो माह से वे इटावा के जिलाधिकारी थे और तीसरी पोस्टिंग में उन्हें मथुरा का परिवार ग्रहण करने का मौका मिला है।
स्थानीय लोकनिर्माण विभाग के अतिथि गृह में पत्रकारों से परिचय मुलाकात में श्रीबंसल ने कहा कि जनता की भलाई और क्षेत्र के विकास कार्यों पर अधिकारी बदलने का कोई प्रभाव नहीं पड़ता। निवर्तमान जिलाधिकारी श्री शुक्ला द्वारा कराया जा रहा, होलीगेट का सौन्दर्यीकरण अभियान जारी रहेगा। इसमें यदि आवश्यक हुए तो बदलाव लाए जाएंगे जिससे होलीगेट और अधिक सुंदर बने। राशन वितरण प्रणाली में सुधार के बारे में पूछे जाने पर जिलाधिकारी ने कहा कि गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।






Related Items
मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
मानदेय वृद्धि को लेकर जिलाधिकारी से मिले शिक्षा प्रेरक
रिक्त 27 राशन दुकानों के इसी माह प्रस्ताव के बाद होंगे आंवटन: जिलाधिकारी