मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण रूकमणि बिहार स्थित मल्टीस्टोरी  पार्किंग का शुभारंभ नंवबर में संभव

मथुरा। जिले की धार्मिक नगरी वृन्दावन में लम्बे समय से यातयात व्यवस्था को लेकर श्रद्धालुओ को पार्किग के कारण होने वाली परेशानी से जल्द ही छुटकारा मिला जायेगा। ज्ञात रहे कि दिल्ली से छटीकरा होकर वृन्दावन दर्शनार्थ आने वाले श्रध्दालुओं को गाडियों को शहर के बाहर पार्क कराने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा छटीकरा मार्ग स्थित रूकमणि विहार के समीप सरकारी पार्किंग का निर्माण कार्य कराया गया था। जिसका सोमवार को जिलाधिकारी नितिन बंसल ने औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाऐं परखी। साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यमुना के शुद्धीकरण को लेकर लागू की गयी यमुना रिवर फं्रट योजना अंर्तगत 200 मीटर के दायरे में होने वाले विकास कार्यों की जानकारी हासिल की। जिलाधिकारी बंसल ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने निर्देश पर धार्मिक नगरी के विकास को लेकर जो परियोजनाऐ स्वीकृत की गयी थी उन्हें जल्द ही पूरी कराकर जनता को समर्पित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होने कहा कि यमुना रिवर फ्रंट डवलवमेंट प्रोजेक्ट को लेकर जो तकनीकि खामिया है वह जल्द ही दूर कर ली जायेगी। इसके लिए कानून के जानकारो की राय ली जा रही है जल्द ही यह परियोजना आगे बढती दिखाई देगी। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. भारत में प्रथम महिला मुख्यमंत्री सुचेता कृपलानी की कहानी...

  1. शंकर महादेवन का ये है नया प्रोजेक्ट

  1. जवाहरबाग कांड में चूक हुई, जांच चल रही है : मुख्यमंत्री




Mediabharti