नोटबंदी : राहुल बोले- संसद में बोलने दें तो सब समझा दूंगा

नोटबंदी : राहुल बोले- संसद में बोलने दें तो सब समझा दूंगादादरी । नोटबंदी को लेकर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला बोला है। राहुल गांधी आज यूपी के दादरी की अनाज मंडी पहुंचे। यहां पर राहुल ने कहा कि पीएम मोदी ने 8 नवंबर को गरीबों के खिलाफ युद्ध का ऐलान किया था। साथ ही राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें संसद में बोलने नहीं दिया जा रहा है, 

 

अगर संसद में बोलने देंगे तो सबको समझा दूंगा की नोटबंदी का मकसद क्या था। पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए राहुल ने कहा कि पीएम घबरा रहे इसलिए संसद में जवाब नहीं दे पा रहे हैं। राहुल ने कहा कि वैसै मोदी जी देशभर में भाषण दे रहे हैं। मोदी जी एक राजा की तरह किसी की नहीं सुनते ना जनता की, ना किसानों की, न मंत्रियों की और ना ही आरबीआई की, 

 

वे सिर्फ बोलना चाहते हैं। राहुल ने यह भी कहा कि मोदी जी गरीबों का पैसा बैंकों में फंसा रहे हैं जिससे कि उद्योगपतियों के 8 लाख करोड रुपए माफ किए जा सकें। राहुल गांधी ने कहा कि एक भी कालेधन वाला व्यक्ति बैंक की लाइन में खडा नहीं दिखा, पीछे के दरवाजे से करोडों रुपये निकाले जा रहे हैं। राहुल ने कहा कि नोटबंदी से आतंकियों पर भी कोई लगाम नहीं लगी है। नोटबंदी के दो दिन बाद ही मारे गए आतंकवादी के पास से नए नोट निकले। राहुल ने पीएम मोदी के कैशलेस इंडिया की पहल पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा, कैशलेस तो बना ही दिया, क्योंकी कैश किसी के पास नहीं है।      

साभार-khaskhabar.com

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. 'मर्दानी ३' ने नहीं समझा, ‘मौन’ का भी होता है महत्व...

  1. राहुल गांधी का 'ऑपरेशन सिंदूर' भाषण : सियासी चाल या कूटनीतिक चूक?

  1. संसद के हर सत्र में तार-तार होती गरिमा, करने होंगे कठिन उपाय




Mediabharti