पति-पत्नी ने कुंए में कूदकर दी जान

पति-पत्नी ने कुंए में कूदकर दी जानमथुरा। घर में आये दिन के झगड़े, झंझट और आर्थिक तंगी से क्षुब्ध एक दंपत्ति ने आज कुंए में कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लीं छाता क्षेत्र में हुयी इस वीभत्स घटना के बाद हर किसी के चेहरे पर खामोशी है। मिली जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय नीरज पुत्र मोहन और उसकी पत्नी रेखा निवासी उन्दी थाना छाता शादी के बाद से अपने गांव में रह रहे थे। दोनों ईंट भट्टे पर मजदूरी किया करते थे। परिवारीजनों की मानें तो दोनों पति-पत्नी के बीच काफी समय से मतभेद चले आ रहे थे जिसके चलते आये दिन परिवार में झगड़ा होता रहता था। आये दिन के झंझट और गृहक्लेश के तंग आकर दोनों ने आत्महत्या करने का कड़ा कदम उठाने की ठान ली और बीतीरात 9ः30 बजे दोनों गांव से दूर बंबे के पास स्थित कुंए में कूद गये। जैसे ही इस घटना का पता परिजनों को लगा तो वे कुंए के पास पंहुचे लेकिन तब उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना लगते ही गांव में लोगों की भीड़ इकटठी हो गयी। घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पोस्टमार्टम ग्रह पर परिजनों ने बताया कि इनमें काफी समय से आपसी मतभेद चले आ रहे थे इसी के चलते दोनों कुंऐं में कूद गये जिससे उनकी मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में तरह-तरह की चर्चाऐं बनी हुई है। बताते हैं कि मृतक दंपत्ति के चार छोटे-छोटे बच्चे हैं।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सुकरात और उनकी पत्नी का ‘प्रेम’

  1. पति की आत्महत्या के बाद पत्नी ने भी तोडा दम

  1. व्यापारी की पत्नी की हत्या व लूट का पुलिस ने किया खुलासा




Mediabharti