मथुरा। कोसीकलां में एक दिल झकझोर देने वाला मामला प्रकाश मंे आया है। यहां आर्थिक तंगी से जूझ रहे एक युवक ने खुदकुशी कर ली। पति के वियोग को पत्नी सहन न कर सकी, दो दिन बाद पत्नी ने भी दम तोड दिया। अब एक नवजात सहित तीन मासूूम बच्चे अनाथ हो गए हैं।
घटना कोसीकलां के मीनानगर की है। यहां रहने वाले 35 वर्षीय विजय सैनी की पत्नी राजवती कई माह से बीमार चल रही थी, जो कोसीकलां के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती चल रही थी। बीमारी के चलते विजय सैनी पर कापफी उधरी हो गई थी, आर्थिक रूप से वह कापफी तंग हो गया, जिसके चलते वह तनाव में चल रहा था और पत्नी का इलाज नहीं करा पा रहा था। अभी कुछ दिन पहले ही राजवती की अस्पताल में डिलीवरी भी हुई। पैसे न होने के कारण विजय सैनी मानसिक रूप से कापफी टूट गया, इसके चलते उसने गुरूवार को टेªन के आगे छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना ने राजवती को भी झकझोर दिया, वह पति का वियोग सहन न कर पाई। राजवती ने शनिवार को अस्पताल में दम तोड़ दिया। दंपत्ति के दुनियां छोड़ने से उनके तीन बच्चे अनाथ हो गए हैं, जिनमें 5 वर्ष की एक लडकी, 4 वर्ष का एक लडका व एक छः दिन का नवजात बच्चा शामिल है। बताते हैं कि विजय सैनी रेलवे स्टेशन पर पूरी-सब्जी बेचकर किसी तरह परिवार का गुजारा करता था। घटना से क्षेत्रा में शोक की लहर दौड गई है।






Related Items
आत्महत्या को प्रेरित करने की रिपोर्ट
बैंक मैनेजर ने धर्मशाला में की आत्महत्या
दावाः आत्महत्या नहीं असावधानी के चलते हुई निमित की मौत