पत्रकार सम्मान समारोह का हुआ अयोजन

पत्रकार सम्मान समारोह का हुआ अयोजनगणमान्य लोगों ने लिया समारोह में भाग

मथुरा। बल्देव में पत्रकार चिन्तन शिविर का आयोजन रालोद जिला अध्यक्ष राजेन्द्र सिकरवार की अध्यक्षता में आरएसएस डिग्री काॅलेज में  मंगलवार को मनाया गया। चिन्तन शिविर का विषय वर्तमान पत्रकारिता का दौर और चुनौतियां विषय पर बोलते हुए राजेन्द्र सिकरवार ने कहा कि आज पत्रकारों के सामने विकल्प खुले है पहले पत्रकारिता केवल प्रिंट मीडिया तक सीमित था लेकिन वर्तमान दौर में प्रिंट इलैक्ट्रनिक, बेब, सोशल आदि मीडिया का क्षेत्र बढा है तो चुनौतिया भी सामने आई है। विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद जिला प्रभारी द सी एक्सप्रेस दीपक चतुर्वेदी बैंकर ने विषय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पूर्व में पत्रकारों पर हमले कम होते थे, वर्तमान में पत्रकारों पर हमलों की संख्याओं में इजाफा हुआ है। पत्रकारों पर होने वाले हमलों को रोकने के लिए सरकारें भी नाकाम रही है। पत्रकारों के हित व सुरक्षा के लिए देश में आज एक भी कानून नहीं है। इस मौके पर रालोद नेता राजेन्द्र सिंह सिकरवार के द्वारा उपस्थित पत्रकारों, गणमान्य लोगों, पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को दुपटटा पहनाकर और स्मृति चिन्ह प्रदान करके सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पुष्प सवेरा समाचार पत्र के जिला प्रभारी विनोद अग्रवाल बाॅबी के द्वारा भी अपने सम्बोधन में पत्रकारों को लेकर विचार रखे गए थे। इस अवसर पर ब्लाॅक प्रमुख बल्देव राजपाल भरंगर, किसान नेता बुद्धा सिंह प्रधान, होशियार सिंह,लेखराज सिंह, सिकन्दर सिंह, थाना अध्यक्ष बल्देव प्रवीन कुमार मान, अजय सिकरवार,सुजीत वर्मा,ज्ञानेन्द्र सिंह,टिंकू तेहरिया आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में वरिष्ठ रालोद नेता निरंजन सिंह धनगर,रज्जो पहलवान,भूपत नेताजी,पूर्व प्रधान खेम सिंह,पवन गोयल,मोहनवीर सिंह,सुनील कुमार,जय प्रकाश सिंह,यदुवीर सिंह,रतन सिसौंदिया, सत्यप्रकाश कटारा, बांकेलाल गोयल आदि उपस्थित रहे। संचालन पवन गोयल ने तथा धन्यवाद ज्ञापन बल्देव प्रभारी दसी एक्सप्रेस संवाददाता मोहनवीर सिकरवार ने किया।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सही और गलत के द्वंद्व में उलझ गए हैं पत्रकार व मीडिया

  1. राम चरित मानस व पंचतंत्र को यूनेस्को ने दिया सम्मान

  1. घबराई हुई उस पत्रकार ने जब लिया पहला साक्षात्कार...




Mediabharti