परीक्षा में परेशान करने पर हुई थी दरोगा की हत्या

परीक्षा में परेशान करने पर हुई थी दरोगा की हत्यामथुरा। वारह रोज पूर्व षहर के श्री कृष्ण जन्मस्थान क्षेत्र में हुई दरोगा की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक हत्या आरोपी को गिरफ्तार किया है जबकि उसके दो साथी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहे। हत्या आरोपी का कहना कि दरोगा की बजह से वह हाईस्कूल की परीक्षा में फेल हुआ इसी कारण उसने इस घटना को अंजाम दिया। 

गोविन्द नगर थाना क्षेत्र अन्तर्गत पोतरा कुण्ड के निकट रहने वाले दरोगा नन्द किषोर षर्मा की 18 जुलाई की रात घर में सोते समय गला दवा कर हत्या कर दी गयी थी। गोविन्द नगर थाना प्रभारी इन्द्रेष कुमार भदोरिया उपनिरीक्षक विजय सिंह राजवीर सिंह और सर्बिलांस टीम द्वारा मृत दरोगा के मौबाइल फोन की काॅल डिटेल के आधार पर कन्हैया पुत्र ष्यामवीर निवासी अबार थाना कुम्हेर जिला भरतपुर को गिरफ्तार कर उसकी निषानदेही पर दरोगा के कमरे से चोरी एलईडी, बैग आदि कागजात बरामद किये हैं। एसएसपी बबलू कुमार ने गोविन्द नगर पुलिस की इस सफलता की पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी कन्हैया ने पूछताछ में स्वीकारा है कि उसने यूपी वोर्ड की इस वर्ष हाई स्कूल की परीक्षा दी थी जिसका परीक्षा केन्द्र गोवर्धन था। गोवर्धन में ही मृत दरोगा नन्द किषोर षर्मा तैनात थे जिन्होंने कन्हैया को परीक्षा के दौरान परेषान किया जिससे वह फेल हो गया इसी से कुपित होकर सुरेन्द्र पुत्र मान सिंह व मौनू के सहयोग से उसने इस घटना को अंजाम दिया।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. शोर के दौर में पत्रकारिता की असली परीक्षा

  1. दहेज हत्या निजी त्रासदी नहीं, खुला सामाजिक जुर्म है...

  1. बिहार में चुनाव, सियासी दंगल या लोकतंत्र की अग्नि परीक्षा!




Mediabharti