राजकोट । भारत और इंग्लैंड के बीच यहां के सौराष्ट क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पांच मैच की सीरीज के पहले टेस्ट के चौथे दिन का खेल जारी है। भारत की पहली पारी 162 ओवर में 488 रन पर सिमट गई। इसके साथ ही टी घोषित हो गया। इंग्लैंड ने पहली पारी के आधार पर 49 रन की बढ़त ली है। आज आउट होने वाले भारतीय बल्लेबाजों में अजिंक्य रहाणे (13), कप्तान विराट कोहली (40), विकेटकीपर रिद्धिमान साहा (35), रवींद्र जडेजा (12), उमेश यादव (5) व रविचंद्रन अश्विन (70) शामिल हैं। मोहम्मद शमी आठ रन पर नाबाद लौटे। आदिल रशीद ने चार, जफर अंसारी व मोईन अली ने 2-2 और स्टुअर्ट ब्रॉड व बेन स्टोक्स ने 1-1 विकेट लिया है। भारत ने सुबह अपनी पारी 319/4 रन से आगे बढ़ाई थी।
इससे पहले भारत की ओर से दूसरे दिन मुरली विजय और चेतेश्वर पुजारा शतक जमाने में सफल रहे थे। विजय ने 301 गेंदों पर नौ चौके व चार छक्कों की मदद से 126 और पुजारा ने 206 गेंदों पर 17 चौकों की बदौलत 124 रन बनाए थे। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 209 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई। गौतम गंभीर 29 और अमित मिश्रा 0 पर आउट हुए।
साभार-khaskhabar.com






Related Items
मोदी की तीसरी पारी, बगल में बैसाखी या हाथों में लाठी...!
शानदार समापन के साथ ऐरो इंडिया-2017 अलविदा
हेजल-युवराज ने शुरू की जिन्दगी की नई पारी, मेहंदी समारोह की तस्वीरें