पहला वनडे : न्यूजीलैंड को लगे 3 झटके

पहला वनडे : न्यूजीलैंड को लगे 3 झटकेधर्मशाला । भारत आज अपना 900वां वनडे खेल रहा है। पांच मैच की सीरीज के पहले वनडे में टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतने के बाद न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी देने का फैसला किया। अंतिम समाचार मिलने तक न्यूजीलैंड ने 6.1 ओवर में 33/3 रन बना लिए थे। टॉम लैथम (17) क्रीज पर हैं। मार्टिन गुप्टिल (12), कप्तान केन विलियमसन (3) व रॉस टेलर (0) पैवेलियन लौट गए। उमेश यादव ने दो व हार्दिक पांड्या ने एक विकेट लिया।

 

टेस्ट सीरीज में विराट कोहली की अगुवाई में 3-0 से सीरीज जीतने के बाद भारतीय टीम वनडे सीरीज में भी अपनी बढिय़ा फॉर्म जारी रखना चाहेगी। सर्वाधिक वनडे खेलने के मामले में भारत के बाद ऑस्ट्रेलिया (888) दूसरे स्थान पर आता है। इस मैच के साथ हार्दिक पांड्या वनडे करियर की शुरुआत कर रहे हैं। मैच शुरू होने से पहले भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव ने हार्दिक को डेब्यू कैप पहनाई। 

 

हार्दिक ने इसी वर्ष भारत के लिए टी20 क्रिकेट में पदार्पण किया था। कीवी टीम में कोरी एंडरसन की वापसी हुई है। भारत की धरती पर ही उन्होंने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। भारत की मेजबानी में हुए आईसीसी टी20 विश्व कप के बाद से ही वे टीम से बाहर चल रहे थे। भारतीय टीम में कई वरिष्ठ खिलाडिय़ों को आराम दिया गया है, जिनमें तेज गेंदबजा भुवनेश्वर कुमार और स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन शामिल हैं। श्रृंखला के लिए टीम में चुने गए सुरेश रैना बीमारी के चलते इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। दूसरी ओर, कीवी टीम ने भी अपने मुख्य तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट और मैट हेनरी को आराम दिया है, हालांकि टिम साउदी की वापसी भी हुई है।

अंतिम एकादश

भारत : रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, विराट कोहली, मनीष पांडे, महेंद्र सिंह धोनी, केदार जाधव, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, अमित मिश्रा, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव।

 

न्यूजीलैंड : मार्टिन गुप्टिल, टॉम लैथम, केन विलियमसन, रॉस टेलर, कोरी एंडरसन, जेम्स नीशाम, ल्यूक रोंची, मिशेल सेंटनेर, टिम साउथी, ईश सोढ़ी, डग ब्रेसवैल।                     

साभार-khaskhabar.com

 

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login