पांच दिन बाद खुली बैंकों में रही भारी भीड

सड़कों पर निकल चैकिंग अभियान चलाते एसएसपी बबलू कुमार एसएसपी ने चलवाया चैकिंग अभियान

मथुरा। जनपद में जब पांच दिन के बाद बैंके खुलीं तो लोगों की भारी भीड़ यहां देखी गई। कई दिन के बाद जब बैंकों के खुलने को लेकर आईजी, डीआई व हर जनपद के एसएसपी से लेकर उनके अधीनस्थ खुद सड़कों पर दिखाई दिये। पुलिस का पूरा अमला बैंकों के अलावा हर भीड़ भाड वाली जगह पर संदिग्ध लोगों व वस्तुओं की चैकिंग करते नजर आये। जनपद के एसएसपी बबलू कुमार ने भी कई बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था परखी। एसएसपी के निरीक्षण से बैंकों में हडकंप मच गया।

बताते चलें कि त्यौहारों के चलते बैंकों की पांच दिन की छुट्टियां जब खत्म हुईं तो बैंकों में भारी भीड़ उमड़ पडी। पुलिस प्रशासन को यह अंदेश भी था और आईजी जोन ने इस संबंध में सभी पुलिस कप्तानों को पहले ही निर्देशित कर दिया था कि इस भीड में कोई लूट की वारदात न हो जाये। इसलिए सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में फोर्स के साथ बैंकों की चैकिंग के अलावा भीड भाड वाले इलाकों में भी संदिग्ध व्यक्ति व वस्तुओं की चैकिंग करेंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह स्वयं व डीआईजी इस दौरान किसी भी जनपद के थाना क्षेत्र में औचक निरीक्षण कर सकते हैं। जनपद में के  तेजतर्रार एसएसपी बबलू कुमार ने भी सभी थाना चैकी प्रभारियों को निर्देशित किया कि चैकिंग के दौरान कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उनकी इस बात का असर क्षेत्र में देखने को भी मिला। सुबह से लेकर सायं तक पुलिस बैंकों की चैकिंग के अलावा रोड पर हर जगह चैकिंग करती नजर आयी। इतनी भारी पुलिस देख लोगों में यह जानने की उत्सुकता रही कि आखिर क्या हुआ है। एसएसपी बबलू कुमार स्वयं भी बैंकों की चैकिंग व अधीनस्थों को परखने के लिए निकल पडे। उन्होंने  भारतीय स्टेट बैंक मैन ब्रांच, भूतेश्वर रोड स्थित एसडीएफसी बैंक, कृष्णानगर क्षेत्र की पंजाब नेशनल बैंक सहित कई बैंकों का स्थलीय जायजा लिया। इसके अलावा उन्होंने हाइवे क्षेत्र स्थित कई थानों की चैकिंग व्यवस्था परखी। कप्तान की रोड पर निकलने की सूचना पर हर थाने का पुलिस फोर्स पूरी तरह अलर्ट रहा। पुलिस द्वारा चैकिंग में कोई कोताही नहीं बरती गई। अगर इसी तरह पुलिस चैकिंग शुरू कर दे तो बदमाश घटना करने के बाद निकल नहीं सकता। इस दौरान कई संदिग्ध लोगों को पुलिस ने पूछताछ करने को पकडा।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. स्वच्छता अभियान नए भारत का भव्य विजन हैं या अधूरे ख्वाबों की मृगतृष्णा...!

  1. ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत कई शहर चला रहे हैं ‘स्वच्छ बाजार’ अभियान

  1. मानवता को बचाए रखने के लिए जरूरी है स्वच्छता अभियान




Mediabharti