प्रमुख सचिव किशन सिंह अटोरिया को स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत करते ग्राम प्रधान मानपाल सपा नेता मुकेश सिकरवार एवं अन्य
ग्रामीणो को सम्बोधित करते प्रमुख सचिव किशन सिंह अटोरिया
मई जून तक राधाकुण्ड मुखराई मार्ग के नवीनीकरण को दिये दिशा निर्देश
गोवर्धन। रविवार को उत्तर प्रदेश शासन के लोक निर्माण बिभाग प्रमुख सचिव किशन सिंह अटोरिया ने जिलाधिकारी राजेश कुमार सहित जिले के अधिनस्त अधिकारी एवं सपा नेता मुकेश सिकरवार के साथ मथुरा ब्लाॅक के वर्ष 2014-15 के लोहिया गांव का दौरा किया। जहाॅ ग्रामीणें द्वारा लोक निर्माण विभाग सचिव किशन सिंह अटोरिया एवं जिलाधिकारी राजेश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी आन्द्रा बाम्सी एवं समाजवादी पार्टी नेता मुकेश सिकरवार का माल्यापर्ण एवं पगडी पहनाकर जोरदार स्वागत किया। तदुपरान्त प्रमुख सचिव ने लोहिया गाॅव मुखराई में कराये गये विकास कार्य एवं विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी व्यक्तियों की जानकारी हैतु प्राथमिक विधालय प्रांगड में चैपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याऐं सुनी। ग्रामीणों ने लोहिया गाॅव मुखराई से जुडे प्रमुख जर्जर मार्ग एवं विधुत तारों की समस्या उठायी। जिसे प्रमुख सचिव ने गम्भीरता से लेते हुए राधाकुण्ड से मुखराई जाने वाले मार्ग का नवीनी करण मई जून तक कराये जाने के निर्देश दिये जिलाधिकारी को दिये और विधवा पैंशन, विकलांग पैशन, वृद्धावस्था पैशन, सस्ते गल्ले, पानी, आरसीसी, नाली निमार्ण, शिक्षा आदि कार्यो पर ग्रामीणों ने सन्तुष्टि जताई। तो वही बिजली की समस्या को लेकर विजली विभाग के एक्चिअन को जल्द से जल्द नये तार लगाये जाने के निर्देश दिये। श्री अटोरिया ने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मेरा राधारानी की ननिहाल मुखराई से काफी पुराना लगाव है। मैं अधिकारी नही बना तब से मुखराई में आवागमन रहा है। मुखराई के विकास के लिये शासन को अवगत कराया जायेगा और हर सम्भव विकास के लिये मेरा तत्पर सहयोग मुखराई के लिये रहेगा। उन्होंने जिलाधिकारी की तारीफ करते हुए प्रमुख सचिव ने कहा कि मथुरा के जिलाधिकारी राजेश कुमार बृज के विकास के लिये काफी प्रयत्नशील है। ग्रामीणों को किसी प्रकार की समस्या हो तो सीधे जिलाधिकारी को अवगत करा सकते है। वही सपा नेता मुकेश सिकरवार ने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए सरकार रीति नीतियों से अवगत कराते हुए कहा कि समाजवादी सरकार किसानों की सरकार है। किसानों पर कहर बन कर टूटी बर्षा आॅलावृष्टि से जहाॅ किसान की फसल बर्बादी की सूचना जैसे ही तीन अप्रेल को मथुरा के जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री जी को भेजी और जितनी राशि की माॅग की गई उतनी ही राशि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किसानों को राहत राशि के रूप में उपलब्ध कराई। वही मुखराई में किसानों को वितरण की गई सहायता राशि की जानकारी देते हुए बताया कि मुखराई में एक एकड वाले किसानों अवतक 70 लाख रूप्ये सहायता राशि के रूप बाॅटी जा चुकी। इस मौके पर प्रमुख सचिव का स्वागत करने के लिये ग्रामीणों को सैलाब उमड पडा और प्रमुख सचिव किशन सिंह अटोरिया का जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी राजेश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी आन्द्रा वांमसी, अपर जिलाधिकारी वि0रा0 धीरेन्द्र सिंह सचान ,जिला विकास अधिकारी उमेश त्यागी, परियोजना निदेशक ऐ0के0वाजपेयी सहित विभागीय अधिकारी आदि के अलावा ग्राम प्रधान मानपाल चैधरी, चैहल सिंह, बिजेन्द्र शर्मा, त्रिलोकी, श्याम सुन्दर मास्टर, देवीराम, डा0 भीकम सिंह अटोरिया, माधव पहलवान, भगवत स्वरूप, मुकेश, हरीओम दुवे, रामदत्त मिश्रा, छगन लाल, बिनोद, चरण दास, बृजेश मिश्रा, दीपक, राजेश, अजय जोशी, सतेन्द्र कुमार, प्रदीप मास्टर, ममता मैडम, बालकिशन सींचपाल आदि उपस्थित थे।






Related Items
इस बार बदला-बदला नजर आया नववर्ष आयोजनों का स्वरूप...
कितना बदल गया कांवड़ यात्रा का स्वरूप...!
‘रणछोड़’ स्वरूप में श्रीकृष्ण यहां देते हैं दर्शन...