प्रियंका का होर्डिग विवाद के बाद हटाया

प्रियंका का होर्डिग विवाद के बाद हटायाजयपुर । कांग्रेस पार्टी एक ओर जहां राहुल गांधी की राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर ताजपोशी की तैयारी में जुटी हुई है वहीं कुछ कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को कमान देने की वकालत कर रहे हैं। यूपी के बाद अब राजस्थान कांग्रेस दफ्तर के सामने भी सोमवार सुबह प्रियंका गांधी के होर्डिग लगा दिए गए। 

 

जयपुर शहर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने सुबह पीसीसी के गेट पर प्रियंका का होर्डिग लगाया हालांकि बाद में मामले के तूल पकडने पर होर्डिग हटाकर फाड दिया गया। होर्डिग में प्रियंका के साथ इंदिरा गांधी की फोटो भी लगाई गई थी जिसमें इंदिरा गांधी से प्रियंका गांधी की तुलना करते हुए बाकायदा तुझमें इंदिरा दिखती है जैसा स्लोगन लिखा गया था। यह होर्डिग शहर अल्पसंख्यक विभाग के उपाध्यक्ष नवाब बख्श की ओर से लगाए गया था। 

इस होर्डिग को हटाने के बाद पीसीसी के कर्मचारियों ने उसे फाडकर गोदाम में डाल दिया। होर्डिग फाडने की घटना को लेकर पीसीसी पदाधिकारियों में खलबली मच गई। मुख्यालय महासचिव गिरिराज गर्ग ने पूरे घटनाक्रम की जांच की बात कही है। गर्ग ने कहा कि प्रियंका के होर्डिग लगाना गलत नहीं है।  

 

साभार-khaskhabar.com

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. आत्मविश्वासी और सक्षम भारत की छवि में नीट विवाद ने डाली दरार

  1. 'मधुरिमा' विवाद : क्या हम अपने इतिहास से शर्मिंदा हैं…!

  1. सिर्फ 'सीमा विवाद' नहीं, यह संघर्ष 'सभ्यताओं की लड़ाई' है…!




Mediabharti