
गोवर्धन। जब में पार्टी में ही नही तो में कुछ नही बोलूगा ये उदगार सपा के पूर्व राष्र्टीय महासचिव राजसभा सांसद राम गोपाल यादव ने कहे। गोपाष्टमी एवं गिरिराज तलहटी में गिरिराज महाराज के छप्पन भोग के कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे। यहां उनका सपा नेता प्रदीप चैधरी ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया। मंगलवार सुबह 10 बजे सांसद रामगोपाल यादव ने जहाज घर स्थित गिरिराज चरण सेवा समिती बैकुण्ठ बाटिका राधाकुंड परिक्रमा मार्ग में विधी विधान से गिरिराज शिला का दुग्धभिषेक मंत्रोंउच्चारण के बीच किया। वही गोपाष्टमी पर गाय का पूजन किया। करीब एक घन्टे तक बैकुण्ठ बाटिका पर रहे सांसद राम गोपाल यादव ने सपा में चल रही उठा पटक व राजनीती पर बोलने से इन्कार किया। उन्होंने कहा कि जब में पार्टी में हू ही नही तो कुछ भी नही बोलूगा। वही उन्होने कहा कि गिरिराज महाराज की पूजा करने से मन को शांती मिलती है। उनके साथ सपा से निष्काषित एमएलसी अरविन्द यादव, सिरसा गांज विधायक हरिओम यादव, फिरोजाबाद जिला पंचायत अध्यक्ष तेज प्रताप यादव, संतोष यादव ,उनके साथ थे। वही आयोजक वीरेन्द्र कुमार बजाज, सपा प्रत्यासी ठा. किशोर सिंह, सपा नेता प्रदीप चैधरी ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया। उन्होने आयोजको को कार्यक्रम को सफल बनाने की शुभकामना दी। उससे पहले सांसद राम गोपाल यादव ने डीग रोड स्थित हनुमान बाग पहुचक संत सीयाराम दास से आर्शीबाद लिया। इस अवसर पर बरिष्ठ पुलिस अधिक्षक मोहित गुप्ता, एडीएम वित्त, एसडीएम एम पी सिंह, अजय कुमार, एसएसआई अखिलेश तिवारी, सपा नेता शिव कुमार यादव, सपा सचिव कृष्ण मुरारी, डा. अशोक अग्रवाल, सपा नेता केके अग्रवाल, अंशु कौशिक, राजा बाबू, मुकुट, ठा. जीतू, चैधरी रोहन सिंह, ठा. अमित प्रताप, प्रधान सकीतरा, प्रधान नीमगांव आदि उपस्थित थे।






Related Items
राजा भर्तृहरि के साधू बनने की हैं कई कहानियां...!
मोदी के बाद कौन? योगी आदित्यनाथ या अमित शाह…!
कृष्ण की भूमि को संरक्षित करना है बेहद जरूरी