फाइनेंस कंपनी के डायरेक्टर ने की आत्महत्या

फाइनेंस कंपनी के डायरेक्टर ने की आत्महत्या मथुरा। थाना कोेसीकलां क्षेत्र स्थित कोटवन चैकी के नजदीक सोमवार देरसायं रेलवे टेªक के हाइवे किनारे दिल्ली के एक फाइनेंस कंपनी के डायरेक्टर ने संदिग्ध परिस्थिति में टेªन के आगे छलांग लगा कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची कोसीकलां एवं कोटवन चैकी पुलिस ने शव की शिनाख्त कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली की रोहिणी फाइनेंस कंपनी के डायरेक्टर 30 वर्षीय निमित कुमार निवासी डीडीए काॅलौनी नई दिल्ली सोमवार अपनी कार आॅडी द्वारा थाना कोसीकलां हाइवे स्थित रेलवे टेªक के नीचे अपनी कार को खड़ी कर, अचानक तेज गति से आती टेªन के आगे छलांग लगा दी। टेªन ने डायरेक्टर के शरीर के परखच्चे उड़ा दिए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सोमवार देर सायं हुई इस घटना से लोग सन्न रह गए। सूचना पर पहुंची कोसीकलां पुलिस ने घटना का मुआयना किया। मौके पर पहुंचे कोसीकलां एसओ विनोद कुमार यादव एवं कोटवन चैकी प्रभारी सत्यवीर सिंह ने गाड़ी में रखे कागजों के आधार पर उसकी शिनाख्त करते हुए उसके परिजनों को सूचना दे दी। एसओ कोसीकलां के अनुसार मृतक निमित कुमार ने आत्महत्या क्यों की है यह जांच का विषय है, जांच चल रही है। फिलहाल घटना संदिग्ध है। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. भारतीय कंपनी का बड़ा दावा, कैंसर का इलाज अब हो जाएगा सस्ता

  1. नोटबंदी तथा प्राइवेट कंपनी के उत्पीड़न से परेशान है महिलाएं

  1. रक्षा सौदों में फिर दलाली, ब्रिटिश कंपनी ने दिए भारतीय एजेंट को 82 करोड़




Mediabharti