गोस्वामी अवधेशानन्द ने की बच्चों के कैंसर तथा हृदय सम्बन्धी आॅपरेशन कराने को फाउण्डेशन की स्थापना
मथुरा। हरिद्वार स्थित जूना अखाड़े के पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी अवधेशानन्द गिरी महाराज की अध्यक्षता में सोमवार को नयति पैडियाट्रिक फाउण्डेशन की स्थापना की गयी है। यह फाउण्डेशन बच्चों के बीच बढ़ रहे हृदय तथा कैंसर से पीड़ित असहाय तथा गरीब बच्चों के इलाज में मदद करेगा। जिसकी शुरुआत में इस फाउण्डेशन द्वारा नयति हाॅस्पीटल 101 गरीब तथा असहाय बच्चों के हृदय से सम्बन्धित आॅपरेशन कराये जाएंगे।
इस अवसर पर स्वामी अवधेशानन्द गिरी ने कहा, ‘‘मनुष्य ईश्वर की सृष्टि की उत्कृष्टतम और अत्यन्त महनीय कृति है। ईश्वरीय संकल्प की सकारता है मानवीय देह। नयति के प्रयास और सकल अभियान न केवल मनुष्य की आरोग्यता तक सीमित है अपितु नयति यात्रा सकल रूपान्तरण की दिशा में एक सशक्त, प्रभावी और कल्याणकारी अभियान है। नयति हाॅस्पिटल की चेयरपर्सन नीरा राडिया ने स्वामी अवधेशानन्द गिरी महाराज द्वारा की गयी इस घोषणा का हृदय से स्वागत किया है। इस अवसर पर श्रीराडिया कहा कि देश में बच्चों की एक बड़ी संख्या दिल की बीमारी से सम्बन्धित रोगों से पीड़ित है। एक आंकड़े के अनुसार देश में हर साल 1.5 लाख से लेकर 1.8 लाख नवजात शिशु हृदय रोग से पीड़ित होते हैं। पिछले 7 महीने में नयति हाॅस्पिटल में जितने भी कार्डियक से सम्बन्धित आॅपरेशन हुए उनमें 25 प्रतिशत से अधिक संख्या बच्चों की थी। जिनमें 5 माह से लेकर 19 वर्ष तक के अनेकों बच्चों के दिल के आॅपरेशन किये जा चुके हैं।






Related Items
सौर कोरोनल छिद्रों की ऊष्मीय संरचना व उनके चुंबकीय क्षेत्रों का हुआ खुलासा
रायगढ़ किले का कंकड़-कंकड़ कहता है छत्रपति शिवाजी महाराज की गाथा
ऐसे थे अल्बर्ट आइंस्टीन और उनके अनोखे उपकरण...