मुम्बई । बॉलीवुड में कभी प्रेमी युगल रहे और खलनायक, साजन जैसी हिट फिल्म देने वाली जोड़ी फिर से इश्क लड़ाती हुई नजर आ सकती है। जी हां, आपने ठीक समझा हम बात कर रहे हैं संजू बाबा और माधुरी दीक्षित की। जेल से बाहर आने के बाद संजय दत्त विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म मारको भाऊ से कमबैक करने जा रहे हैं। बॉलीवुड में नब्बे के दशक में संजय और माधुरी की जोड़ी सबसे ज्यादा हॉट और सुर्खियों में रहती थी। फिल्मों में इनके बीच जबरदस्त ट्यूनिंग देखने को मिलती थी। माधुरी और संजय ने खलनायक, साजन, थानेदार, महानता और साहिबां जैसी हिट फिल्मों में काम किया है। सूत्रों का कहना है कि माधुरी फिल्मकार विधु विनोद चोपड़ा के काफी करीब हैं। विधु ने माधुरी को फिल्म परिंदा में निर्देशित किया था। मारको भाऊ को विधु की बहन शैली चोपड़ा निर्देशित करेंगी। संजय इस फिल्म में एक लडक़ी के पिता की भूमिका में नजर आएंगे। संजय की बेटी के किरदार में कृति सेनन या अथिया शेट्टी नजर आ सकती हैं।
साभार-khaskhabar.com

Related Items
बॉलीवुड का नया उभरता सिनेमाई केंद्र है बृज
क्यों उत्साहित हैं बॉलीवुड की डिंपल गर्ल
बॉलीवुड के बैडमैन अब यहां करेंगे एंट्री