अब तक दाउड इब्राहीम के किरदार को कई फिल्मों में देख चुके आप। लेकिन अब दाउद की बहन पर भी फिल्म बनाई जा रही है, इसकी शूटिंग भी शुरू हो चुकी है।
निर्देशक अपूर्व लखिया की फि़ल्म हसीना- द क्वीन ऑफ मुंबई की शूटिंग शुरू हो चुकी है। फिल्म में श्रद्धा मुख्य किरदार निभाएंगी। यह फिल्म एक मायने में और भी खास है। फिल्म में श्रद्धा के भाई सिद्धान्त भी स्क्रीन शेयर करेंगे। हाल ही में श्रद्धा ने फिल्म के मुहूर्त की फोटो शेयर की। सिद्धान्त दाउद का किरदार निभा रहे हैं। वे नेगेटिव किरदार में होंगे। वहीं श्रद्धा के लिए भी यह फिल्म आसान नहीं होगी। वे 17 से लेकर चालीस सा तक की हसीना पारकर का किरदार परदे पर साकार करेंगी।
साभार-khaskhabar.com






Related Items
फरहान निभाएंगे दाउद इब्राहिम का किरदार
दो साल बाद परदे पर वापसी को तैयार ‘मर्दानी’
AA- सनी लियोनी की फिल्मी पारी समाप्ति की ओर!