दो साल बाद परदे पर वापसी को तैयार ‘मर्दानी’

दो साल बाद परदे पर वापसी को तैयार ‘मर्दानी’कुछ माह पहले बॉलीवुड के गलियारों में चर्चा थी कि आदित्य चोपडा अपनी पत्नी रानी मुखर्जी को लेकर ‘मर्दानी’ का सीक्वल बनाने जा रहे हैं, जिसे प्रदीप सरकार ही निर्देशित करेंगे और यह रानी मुखर्जी की फिल्मी परदे पर वापसी वाली फिल्म होगी। इसके बाद रानी मुखर्जी और उनकी फिल्म मर्दानी-2 का कोई जिक्र या चर्चा सुनाई नहीं दी। अब एक बार फिर से बॉलीवुड के गलियारों में इस बात की चर्चा हो रही है रानी मुखर्जी वापसी करने जा रही हैं।प्राप्त समाचारों के अनुसार पहले प्रेग्नेंसी और फिर बेटी आदिरा की देखभाल के चलते रानी मुखर्जी फिल्मों से दूर थी। पर अब जल्द की उनके प्रशंसकों के लिए एक खुशखबरी है। रानी जल्द ही फिल्मों में वापसी करने वाली हैं। जी हां, मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, रानी मुखर्जी निर्देशक सिद्धार्थ पी मल्होत्रा की फिल्म से वापसी करने वाली हैं।बताया जा रहा है कि रानी मुखर्जी की बेटी दिसंबर में एक साल की हो जाएगी, जिससे रानी को शूटिंग करने में कोई दिक्कत नहीं होगी, इसलिए उन्होंने यह फिल्म साइन की है। खबरों की मानें तो इस फिल्म में रानी लीड रोल में नजर आएंगी। यह फिल्म सामाजिक मुद्दे पर होगी।रानी इससे पहले आखिरी बार 2014 में आई फिल्म ‘मर्दानी’ में नजर आई थी। यह फिल्म भी सामाजिक मुद्दे पर थी जिसमें रानी एक पुलिस ऑफिसर के रोल में थी। 

                

साभार-khaskhabar.com

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. 'मर्दानी ३' ने नहीं समझा, ‘मौन’ का भी होता है महत्व...

  1. ट्रंप टीम द्वारा भारत का अपमान या कूटनीति में फूहड़पन की वापसी

  1. अवैध प्रवासी के रूप में 'स्वदेश वापसी' को 'आत्मनिरीक्षण का मौका' समझें




Mediabharti