बंधक बनाकर डाककर्मी से थैला छीना

मथुरा। शहर के विकास बाजार स्थित पोस्ट आॅफिस पर आज सुबह मुख्य डाकघर से डाक लेकर आयी गाड़ी से बैग लेकर पोस्ट आॅफिस में ऊपर जाते समय दो बदमाशों ने तमंचों के बल पर पोस्ट आॅफिस के कर्मचारियों को बंधक बनाकर कैश, महत्वपूर्ण दस्तावेज और टिकिट आदि लूट लीं। 

मिली जानकारी के अनुसार सत्यप्रकाश शर्मा जो शहर पोस्ट आॅफिस में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर काम करता है, वह आज सुबह करीब 8.40 मिनट पर मुख्य डाकघर से डाक लेकर आयी गाड़ी से डाक का बैग रिसीव कर पोस्टआॅफिस में ऊपर रखने गया था तभी घात लगाकर बैठे दो बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की और उसे बंधक बनाकर बैग लूट लिया। पांच मिनट के बाद दूसरा कर्मचारी ब्रिजेन्द्र सिंह ऊपर चढा तो उसके साथ भी इन बदमाशों ने मारपीट की और बैग लूटकर ले गये। इसकी सूचना तुरंत पोस्टमास्टर राधारमण शर्मा को दी गयी। वे तुरंत पोस्ट आॅफिस पंहुचे। सूचना पर कोतवाली प्रभारी चन्द्रभान सिंह भी घटनास्थल पर मय पुलिसबल के पंहुच गये। बताते हैं कि थैले में सात डाकघरों का कैश और सरकारी प्रपत्र रखे हुए थे। इस घटना के बारे में पोस्टमास्टर राधारमण शर्मा ने बताया कि लूटे गये थैले में रखे कैश और प्रपत्रों की उन्हें अभी कोई जानकारी नहीं है। इस संबंध में इंस्पैक्टर पोस्टआॅफिस सुभाषचन्द्र इसकी जांच कर रहे हैं। जांच पूरी होने पर ही इसके बारे मंे पता चल पायेगा कि कितना कैश व प्रपत्र रखे हुए थे। उन्होंने बताया कि बैग में कृष्णापुरी, आर्यसमाज, सुखसंचारक कंपनी और भरतपुरगेट पोस्ट आॅफिस के कैश व प्रपत्र रखे हुए थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. डीगगेट से कृष्णापुरी तरह सड़क का होगा सुदृढ़ीकरण




Mediabharti