मथुरा। जन्माष्टमी की रात एक छह वर्षीय बच्ची के साथ हुई दुष्कर्म का प्रयास करते हुए उसकी गला दबाकर हत्या करने वाले आरोपी को आज बलदेव पुलिस ने दबोच लिया।
पुलिस लाइन स्थित सभागार में एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि 25 अगस्त रात 11 बजे थाना बलदेव क्षेत्र के गांव सराय सालवान में छः वर्ष की नावालिक बच्ची के साथ उसके ही पिता के दोस्त ने चारपाई पर लेटे होने का फायदा उठाकर बच्ची के साथ दुष्कर्म करने को प्रयास किया था तथा उसके जागने पर उसकी गला दबाकर हत्या कर गांव के ही बंद मकान में डाल दिया था। एसएसपी बबलू कुमार ने घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी महावन तथा थानाध्यक्ष बलदेव के संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए आज थानाध्यक्ष बलदेव बलदेव स्थित कंजोली घाट से गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी श्यामजीत उर्फ कलूटा उर्फ रामजीत पुत्र मलखान सिंह निवासी सराय सालवान, थाना बलदेव बताया को पुलिस ने पूछताछ कर उसे जेल भेजा है।






Related Items
क्या 16 साल से कम उम्र वालों के लिए सोशल मीडिया बैन कर देना चाहिए?
भारत में अमेरिकी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हो नियंत्रण
पश्चिमी मीडिया की दोहरी नीति से आतंक हो रहा है मजबूत