मथुरा। आज एक स्थानीय होटल में समाजवादी पार्टी का बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि हुलास राय सिंघल ने कहा कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी ने चार वर्षों में जो विकास के कार्य कराये है वह आजतक किसी भी पार्टी की सरकार द्वारा नहीं कराये गये। मथुरा जनपद में समाजवादी पार्टी पांचों सीटों पर अपना परचम लहरायेगी इसके लिये कार्यकर्ताओं के चाहिए कि वे जनता के बीच पहंुचकर पार्टी द्वारा कराये गये विकास कार्यों से अवगत कराये। सरकार द्वारा जो जनहितकारी योजनाऐं चलायी गई है उनका लाभ गरीबों को मिल रहा है। 108 और 102 एम्बुलेंस सेवा भी समाजवादी पार्टी की ही देन है। कन्या धन योजना, मजदूरों को साइकिल वितरण, विधवाओ को एक लाख रूपये से पांच लाख रूपये देने तथा कन्या विद्या धन जैसी योजनाऐें सरकार द्वारा चलायी गयी जिसका लाभ सभी को मिल रहा है। आज सम्मेलन में एक दर्जन से अधिक लोगों ने समाजवादी पार्टी की संस्था ग्रहण की। इन सदस्यों का सम्मान राज्यस्भा सदस्य विश्म्बर निषाद ने माला पहनाकर किया। सदस्यता ग्रहण करने वालों में कांग्रेस के उपाध्यक्ष महेश व्यास, जगदीश जिंदल, योगेश अग्रवाल, मचल अग्रवाल, नौहवत धनगर, मीना देवी, अजय चैधरी, विशाल सैनी, कमलेश यादव, महावीर सिंह सम्मेलन को जिलाध्यक्ष तुलसीराम शर्मा और महानगर अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने भी सम्बोधित किया।






Related Items
जब किसानों के लिए जगह नहीं तो राष्ट्रपति कैसे रहें होटल में
PM मोदी की फोटो छाप सिर्फ 500 रु. जुर्माना भर बच जाएगी रिलायंस जियो
‘शूटर के साथ फोटो’ : लालू के बेटे पर बरसी BJP, तेजप्रताप ने दी सफाई