टोक्यो । जापान यात्रा पर पीएम मोदी ने नोटबंदी पर कहा है कि कालेधन पर अभी और कड़े फैसले लेने है और बेइमानों से मैं हिसाब चुकता करके रहूंगा। मोदी ने संकेत दिया कि कुछ और फैसले लिए जा सकते है। जिससे काले धन वालों की खैर नहीं रहेगी। पीएम ने महिलाओं को आश्वासन दिया कि आप बैंक जाकर बेझिझक ढ़ाई लाख जमा करा सकते है। जापान की यात्रा पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरे दिन कोबे में भारतीय समुदाय के लोगों से मिले। यहां उन्होंने भारतीयों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं कोबे में आऊं और आपसे मिले बिना चला जाऊं, ऐसा नहीं हो सकता। पीएम मोदी ने कहा कि गुजरात में भूकंप के दौरान कोबे ने बड़ी मदद की थी। भारत में जो भी अच्छा होता है,उसकी वजह सिर्फ सवा सौ करोड़ देशवासी ही हैं। नोटबंदी पर भी उनका मानना है कि लोगों का आशीर्वाद मिल रहा है। पीएम मोदी ने इस मौके पर भारत में 500 और 1000 के नोट बंद करने के फैसले पर लोगों के सपोर्ट की प्रशंसा की। उन्होंने कहा,मैं लोगों की पहल को नमन करता हूं,तकलीफों के बावजूद फैसले को स्वीकारा है। देश के गरीबों ने अमीरी दिखाई है। पीएम मोदी ने काला धन रखने वालों पर आई मुसीबत पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा, पहले गंगाजी में कोई 1 रुपया भी नहीं डालता था, पर अब उसी गंगा नदी में 500/1000 के नोट बह रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि देश आर्थिक विकास पर तेजी से काम कर रहा है और पूरा विश्व कह रहा है कि सबसे तेज गति से जिस देश की अर्थव्यवस्था आगे बढ़ रही है, वह भारत है।
साभार-khaskhabar.com






Related Items
मोदी मॉडल की नई कसौटी होंगे पांच राज्यों के चुनाव नतीजे
कौन सा लोकतंत्र है बेहतर! ट्रंप का अमेरिका या मोदी का भारत…
मोदी के समक्ष जीत का सपना नहीं गढ़ पा रहा है बंटा हुआ विपक्ष…!