ब्रज के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ूंगी: हेमामालिनी

मथुरा। मैं लोगों की हर समस्या में कदम से कदम मिलाकर साथ दूंगी। जनपद का विकास कराने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। केन्द्र की योजनाअेां को प्रदेश सरकार सही क्रियान्वयन नहीं कर रही। जिस तरह मुझे यहां भारी बहुमत से जिताया था उसी तरह पंचायत चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को विजयी बनाएं। यह बात सांसद हेमामालिनी ने आज यहां गोवर्धन विधान सभा क्षेत्र के गांव राॅल में एक जनसभा के दौरान कही। उन्होंने कहा कि मोदी का नारा सबका साथ, सबका विकास, जनपद ही नहीं देशभर में विकास की ओर अग्रसर है। जनपद के विकास के लिए कई योजनाअेां पर काम चल रहा है। शीघ्र ही यहां विकास दिखाई देगा। उन्होंने जनपद में बढ़ती आपराधिक घटनाओं गुंडागर्दी, लूट तथा शिक्षा के गिरते स्तर पर चिंता जताई। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष डा. डीपी गोयल ने प्रदेश सरकार पर विकास में रोड़ा अटकाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केन्द्र से मिला विकास के लिए पैसा सपा सरकार के भ्रष्ट और निकम्मे प्रशासन के चलते जनता तक नहीं पहुंच रहा। भाजपा नेत्री एवं साध्वी मां आनंद मई ने लोगों से पंचायत चुनाव में सपा को साफ कर देने व बसपा को खेल के मैदान से ही बाहर कर देने की अपील की। 

सभा में पूर्व राज्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रविकांत गर्ग ने ब्रज के विकास के लिए केन्द्र सरकार द्वारा खुले दिल से सहयोग किए जाने व विकास योजनाओं की जानकारी देते हुए प्रधानमंत्री मोदी द्वारा आमजन के लिए चालू की गई विभिन्न बीमा योजनाओं सहित लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा लोगों से इन योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। 

इस दौरान पूर्व मंत्री चैधरी लक्ष्मीनारायण, प्रणतपाल सिंह, अजय पोईया, रवीन्द्र पाण्डे, रघुवर तौमर, ठाकुर मेघश्याम सिंह, केपी सिंह, चेतन मलिक, एसके शर्मा, ठाकुर कारिन्दा सिंह, आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम विदाई

  1. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अब नहीं हैं, लेकिन...!

  1. युगदृष्टा मनीषी थे पंडित श्री राम शर्मा आचार्य




Mediabharti