आचार्य प्रवर स्वामी ए.एस. विज्ञानाचार्य जी महाराज के पावन सान्निध्य में तथा यमुना रक्षक दल व चेतना बोध मिशन के संयुक्त तत्वाधान में 5 अगस्त से 31 अगस्त 2015 तक गोविन्द मठ वृन्दावन में 27 दिवसीय ब्रज महोत्सव में आज दिनांक 19 अगस्त को गोविन्द मठ वृन्दावन में अहूरी गाँव के लोगों ने हिस्सा लिया। यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने कहा कि आपके जीवन में उत्सव हो यही ब्रज महोत्सव है। जीवन में उत्सव तब होगा जब आप हर प्रकार से समृद्ध होंगे। चेतना बोध मिशन के राष्ट्रीय प्रभारी स्वामी रामानन्द जी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि ब्रज व ब्रजवासियों का बाह्य विकास तभी हो सकता है जब उनका आंतरिक व्यक्तित्व का विकास हो। उसके लिए मानवतावादी आध्यात्मिक दृष्टिकोण अपनाकर अपने विचारों, भावनाओं और कर्मों में परिवर्तन लायें तभी हम सम्पूर्ण समाज के लिए उपयोगी एवं अनुकर्णीय हो सकते हैं। व्यक्ति निमार्ण से ही ब्रज के प्राचनी स्वरूप का लाना सम्भव है। महेशानन्द लाल बाबा ने कहा कि बिना शुद्ध जल व हवा के मानव का जीवन पूर्ण रूप से खतरे में आ गया है क्यों कियमुना जैसी पवित्र नदी को दूषित कर दिया है, जिससे पूरा ब्रज मण्डल का जीवन खतरे में आ गया है और आज प्रत्येक गाँव में दूषित जल के कारण सैकडों लोग प्रतिवर्ष काल के गाल में समा रहें हैं। यमुना रक्षक दल के प्रदेश प्रचार सचिव विशनस्वरूप ने भी अपने प्रेरणादायी विचार रखे।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव आरपी सिंह, कल्याणदास बाबा, नगर अध्यक्ष श्रीदास प्रजापति, ब्लाॅक अध्यक्ष राधाबल्लभ शर्मा, युवा नेता मुनेन्द्र कुमार यादव, सागर वर्मा, शंकर गिरि, अमर सिंह, लक्ष्मी नारायण, पूरन सिंह आदि उपस्थित थे।






Related Items
जब लक्ष्मी को मिला मुफ़्त टिकट, तो उसकी दुनिया चल पड़ी...!
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम विदाई
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अब नहीं हैं, लेकिन...!