ब्रज महोत्सव एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम

आचार्य प्रवर स्वामी ए.एस. विज्ञानाचार्य जी महाराज के पावन सान्निध्य में तथा यमुना रक्षक दल व चेतना बोध मिशन के संयुक्त तत्वाधान में 5 अगस्त से 31 अगस्त 2015 तक गोविन्द मठ वृन्दावन में 27 दिवसीय ब्रज महोत्सव में आज दिनांक 18 अगस्त को गोविन्द मठ वृन्दावन में सैनवा गाँव के लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इससे दो दिन पूर्व सैनवा गाँव में यमुना रक्षक दल ने प्रशासन के सहयोग से 350 पौधे लगाये।  जिसमें नीम, पीपल, बड़गद, कदम्ब, अर्जुन, जामुन, अमरूद आदि के 350 वृक्ष थे। यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने कहा कि आज ब्रज में लगातार वृक्ष काटे जा रहे हैं, जिससे कुण्ड, सरोवर, तालाब आदि सभी खतरे में पड़ रहे हैं। वृक्षों के लगातार कटाव से कुण्डों एवं तालाबों का संरक्षण नहीं हो पा रहा है। ब्रज से हरियाली नष्ट होती जा रही है। जितने ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लागायेगे उतनी ही वर्षा होगी। ब्रज को हरियाली युक्त बनाना है। हम सभी को मिलकर कुण्ड, सरोवर, यमुना एवं गाय को बचाना है। इसके साथ ही ग्राम विकास व ग्राम सुधार पर चर्चा हुई। वहीं गोविन्द मठ, वृन्दावन में ब्रज महोत्सव के दौरान उन्होने गाय पर चर्चा की। उन्हाने बताया कि आज 98ः  भैंस व 2ः  गाय रह गई हैं। जब भैंस के दूध से गाय का दूध का मूल्य ज्यादा मिलें तभी घर-घर गाय दिखंेगी। उसके लिए गाय के दूध की जो गुणवत्ता है उसका प्रचार किया जाना चाहिए। पं0 उदयन शर्मा ने कहा कि आप ऐसी पवित्र जगह बैठे हैं जहां पूज्य विज्ञानाचार्य जी महाराज देवी माँ की ऐसी अनवरत विशिष्ट साधना कर रहे हैं ऐसी दूसरी जगह नहीं देखी गई। अतः यह पावन सिद्ध पीठ है। यहां से आप लोग जो संकल्प लेकर जायेंगे वह अवश्य पूरा होगा। 

इस अवसर पर चेतना बोध मिशन के राष्ट्रीय प्रभारी स्वामी रामानन्द जी, महेशानन्द लाल बाबा, महेश गिरि, जितेन्द्र सिंह एडवोकेट, कन्हैया लाल शर्मा, राजेश पहलवान, प्रेमचन्द्र शर्मा, महेश चन्द्र, केशव दुवे, कुलदीप शर्मा, गौरव शर्मा, योगेश तिवारी, दौलतराम भारद्वाज, मुकेश शर्मा आदि उपस्थित थे।  

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. युगदृष्टा मनीषी थे पंडित श्री राम शर्मा आचार्य

  1. रासद छोड़ चमन शर्मा हुए भाजपाई

  1. चमन शर्मा का राष्ट्रीय सवर्ण दल से इस्तीफा, बनाएंगे नई पार्टी




Mediabharti