ब्रज महोत्सव कार्यक्रम - फरीदाबाद भोजपुरी समाज ने लिया हिस्सा साथ ही किया गया वृक्षारोपण

आचार्य प्रवर स्वामी ए.एस. विज्ञानाचार्य जी महाराज के पावन सान्निध्य में तथा यमुना रक्षक दल व चेतना बोध मिशन के संयुक्त तत्वाधान में 5 अगस्त से 31 अगस्त 2015 तक गोविन्द मठ वृन्दावन में 27 दिवसीय ब्रज महोत्सव के अन्तर्गत आज दिनांक 30 अगस्त को फरीदाबाद के भोजपुरी समाज ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ अखण्ड हवन से किया गया। इसके उपरान्त ब्रज महोत्सव कार्यक्रम की शुरूआत हुई। फरीदाबाद से आये भोजपुरी अवधि समाज के रमाकान्त तिवारी, शिक्षाविद् डाॅ0 आर.एन. सिंह ने अपने विचार व्यक्त किये। उन्होने कहा कि यमुना को निर्मल व अविरल करने हेतु आन्दोलन में फरीदाबाद सहित एनसीआर के लोग तन-मन-धन से सहयोग करने के लिए तैयार हैं। साथ ही पर्यावरण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने फरीदाबाद सहित देश के विभिन्न हिस्सों से आये गणमान्य लोगों का आभार व्यक्त किया तथा यमुना को स्वच्छ व अविरल बनाने हेतु विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। उन्हाने कहा कि वायु, जल, धरती सहित सब कुछ प्रदूषित हो चुका है। ऐसे में हमें जागरूक होना पड़ेगा व सार्थक कदम उठाने होंगे। फरीदाबाद के भोजपुरी अवधि समाज से रघुवर दयाल, प्रदीप गुप्ता, कामेश्वर सिंह, राधेश्याम पाण्डेय सहित दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित रहे। भोजपुरी, ब्रज तथा हिन्दी के लोक-गायकों ने अपने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से महोत्सव में चार चाँद लगा दिये। ब्रज महोत्सव के उपरान्त वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया। आचार्य प्रवर स्वामी ए.एस. विज्ञानाचार्य जी महाराज ने अपने लिखित सम्बोधन में उपस्थित लोगों कोे आर्शीवाद प्रदान किया। मंच का संचालन यमुना रक्षक दल वृन्दावन नगर अध्यक्ष श्रीदास प्रजापति ने किया।

कार्यक्रम में कुँवर सिंह निषाद, चेतना बोध मिशन प्रभारी रामानन्द जी, लाल बाबा, कल्याण दास बाबा,  मुनेन्द्र कुमार, घनश्याम सिंह, कौशलेश द्विवेदी, पवन कुमार, अंजनी कुमार पाण्डेय, जयराम सिंह, भूपेन्द्र कुमार सिंह, बी.के. सिंह, आभा द्विवेदी, पुष्पलता पाण्डेय, रविन्द्र शाह विकास कुमार तिवारी, कृष्णदास जी महाराज, राधेश्याम पंडित आदि उपस्थित थे।

 

यमुना रक्षक दल 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सामरिक महत्व, सतत विकास का अद्भुत उदाहरण है ग्रेट निकोबार परियोजना

  1. यह कैसा विकास! जब पीने के लिए शुद्ध पानी भी उपलब्ध न हो...

  1. विकास की रोशनी से रुकी नक्सलवाद की बारूदभरी राह…!




Mediabharti