आचार्य प्रवर स्वामी ए.एस. विज्ञानाचार्य जी महाराज के पावन सान्निध्य में यमुना रक्षक दल व चेतना बोध मिशन के संयुक्त तत्वाधान में 5 अगस्त से 31 अगस्त 2015 तक गोविन्द मठ वृन्दावन में 27 दिवसीय ब्रज महोत्सव में आज दिनांक 10 अगस्त को चैमुहां गाँव के लोगों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने बताया कि कल दिनांक 11 अगस्त को नरी गाँव में ब्रज महोत्सव बनाया जायेगा उसके उपरान्त नरी गाँव में वृक्षारोपण किया जायेगा। आज के ब्रज महोत्सव में निम्न बिंदुओं को काम करने के आधार बताये गये -
हरिनाम संकीर्तन युक्त ब्रज
सेवा त्याग व प्रेम एवं मानवता युक्त ब्रज
निर्मल यमुना अविरल यमुना युक्त ब्रज
शुद्व पर्यावरण युक्त ब्रज
स्वास्थ्य युक्त ब्रज
आध्यात्मिक, नैतिकता व सुसंस्कार युक्त शिक्षा
नशा मुक्त ब्रज
सामाजिक न्याय युक्त ब्रज
भ्रष्टाचार मुक्त ब्रज
वन सम्पदा युक्त ब्रज
प्राचीन कुण्ड-सरोवर युक्त ब्रज
रासायनिक उर्वरक व कीटनाशक दवा मुक्त ब्रज
घर घर गाय युक्त ब्रज
शुद्ध जल युक्त ब्रज
ब्रज संस्कृति युक्त आदर्श ब्रज
चेतना बोध मिशन के राष्ट्रीय प्रभारी स्वामी रामानन्द जी ने बताया कि ब्रज के गौरवमय स्वरूप को वापस लाने लिए ब्रजवासियों में कृष्ण चेतना स्तर की चेतना का विकास किया जाना आवश्यक है। इसके लिए निःस्वार्थ प्रेम व सेवा एवं त्यागमय जीवन के संस्कारों का निर्माण करना आवश्यक है। इसके लिए हमारा मिशन दिन-रात अनवरक रूप से निष्काम भाव से कार्य करता रहेगा। इससे ब्रज क्षेत्र की समस्त समस्यायों का निदान संभव होगा। स्वामी महेशानन्द जी ने अपने प्रेरणादायी विचार रखे।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सलाहकार सोहनलाल आचार्य, राष्ट्रीय सचिव आरपी सिंह, भागवत प्रवक्ता नागेश्वर शास्त्री, अजय सिंह आजाद, मुनीन्द्र कुमार यादव, ब्लाॅक अध्यक्ष राधाबल्लभ शर्मा, जिलाध्यक्ष सत्पाल सिंह, नगर अध्यक्ष श्रीदास प्रजापति, गीत गोविन्द शर्मा, दीपक कुमार आदि उपस्थित थे।






Related Items
सांपों के लिए भयमुक्त स्थान है श्री गरुड़ गोविन्द मंदिर
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम विदाई
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अब नहीं हैं, लेकिन...!