छाता में भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजयपाल तौमर को किसानो से संबधित ज्ञापन पत्र देते भाजपा के पदाधिकारी गण।
प्रदेश में बनेगी भाजपा की सरकार, सपा बसपा से ऊबी जनता: विजयपाल
मथुरा। रविवार को साय 3 बजे भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजयपाल तौमर का मेरठ से मथुरा वृंदावन दर्शन करने जाते समय छाता कस्बे की कृष्णा कालोनी में ठा. चन्द्रपाल सिंह एड. के आवास पर फूल माला दुपटटा एवं पगडी बांध कर कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने जोशीला स्वागत किया तथा किसानो संबंधित 8 सूत्रीय ज्ञापन दिया। पत्रकार वार्ता में भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजयपाल तौमन ने कहा कि 2017 के विधानसभा चुनावो में भाजपा स्पष्ट वहुमत से उप्र में सरकार बनायेगी। सपा बसपा से प्रदेश की जनता ऊब चूकी है। इस मौके पर ठा. चन्द्रपाल सिंह यदुवंशी, ठा. कारिंदा सिंह, ठा. भानुप्रताप सिंह, तरूण सेठ, देवेन्द्र शर्मा, भगवत स्वरूप पांडेय, भीम सैन शर्मा, गिर्राज सिंह, पूर्व चेयरमेन चैधरी जगपाल सिंह, चैधरी दिगम्बर सिंह, नवाव खां, ठा. चरन सिंह जादौन, हरिओम सिंह, रिषी गुप्ता आदि सेकडो भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
8 सूत्रीय ज्ञापन की मुख्य मांगे
भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजयपाल तौमर को किसानो की समस्याओं के समाधान हेतु ज्ञापन पत्र में मुख्य रूप से किसानो को ओलावृष्टि व सूखा राहत का मुआवजा शीघ्र दिलाये जान, फसल का लाभकारी मुल्य दिलवाने, खरीद कराने की व्यवस्था, फसल बीमा पाॅल्सी में बदलाव किये जाने, बैंको में केसीसी लोन व्यवस्था आॅनलाईन किये जाने, किसानो को खाद डीजल पर मिलने वाली सब्जिडी सीधी किसानो खातो में डालने, व्याज मुक्त लोन दिये जाने जरजर सडको की मरमत कराने एवं जनपद में युवाओ को रोजगार दिलाये जाने का ज्ञापन दिया।






Related Items
इस बार बदला-बदला नजर आया नववर्ष आयोजनों का स्वरूप...
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम विदाई
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अब नहीं हैं, लेकिन...!