-हेमामालिनी करेंगी संबोधित
मथुरा। भारतीय जनता पार्टी की राल गोवर्धन विधान सभा मथुरा में होने जा रही किसानो व जनता कार्यकर्ताओं की सभा को भाजपा ने सफल बनाने के लिए आसपास के गांवों व जनता से संपर्क किया व् केंद्र सरकार की उपलब्धि व प्रदेश सरकार की नाकामी जनता को बताया जनता के ज्वलन्त मुद्दों पर चर्चा की व निवारण के विकल्पों पर भी मन्थन किया ज्ञातव्य रहे कि आगामी जिला पंचायत चुनावो को दृष्टिगत रखते हुए भाजपा विभिन क्षेत्रों में सभा करने वाली है इसी क्रम में राल में सभा आयोजित की जा रही हैं ये सभा आज शनिवार पूर्वान्ह 11 बजे से आयोजित होगी। सभा को भाजपा सांसद हेमा मालिनी, जिला अध्यक्ष डीपी गोयल, ओमप्रकाश सिंह पूर्व मंत्री लक्ष्मी नारायन चैधरी, चेतन मालिक, प्रनतपाल सिंह, अजय पोइया, देवेन्द्र शर्मा, श्याम अहेरिया, मेघश्याम सिंह, एसके शर्मा, कारिंदा सिंह, ज्ञानेन्द्र राणा आदि संबोधित करेंगे। सभा में किसानों की समस्याआंे पर चर्चा व निवारणार्थ मंथन निर्णय होगा। केंद्र की उपलब्धियों पर भी संबोधन होंगे। तदोपरांत किसानों की राय से आगामी निर्णय होंगे। सभा में हजारो की संख्या में ग्रामीण जनता जुटने का संभावना है जिसके लिए सघन संपर्क जारी है सभा में नरदेव राजबाला की सांस्कृतिक प्रस्तुति भी होगी। भाजपा जिला महामंत्री रविन्द्र पाण्डेय, ज्ञानेन्द्र राणा, हीरा सिंह, चेतन पराशर, बन्टी चैधरी, चंद्रभान सिंह, भरत सिंह, राजवीर सिंह, महावीर प्रधान रामगोपाल प्रधान, कमला प्रसाद, योगेश आवा, श्याम सिंह, उदयभान सिंह, चन्द्र विनोद कौशिक, त्रिलोकी शर्मा आदि ने सभी कार्यकर्ता व जनता से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।






Related Items
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम विदाई
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अब नहीं हैं, लेकिन...!
सावन के सघन-घन की तरह जीवन-मय-सजल थे शिव प्रसाद गुप्त