नई दिल्ली। इंडियन पैरानॉर्मल सोसाइटी के फाउंडर और सीईओ गौरव तिवारी की रहस्यमयी मौत हो गई। वह 7 जुलाई को राजधानी में अपने द्वारका स्थित घर पर मृत पाए गए। पुलिस जांच में जुटी है और मौत के सही-सही कारणों का अभी तक भी पता नहीं चल पाया। कई टीवी शो में लोगों के सामने भूतों से जुडे रहस्यों का खुलासा कर चुके गौरव का शव बाथरूम के फ्लोर पर पडा था। बताया जा रहा है कि उनकी गर्दन पर एक काला निशान भी था। हालांकि पुलिस के मुताबिक उनकी मौत दम घुटने से हुई है। गौरव के परिवार वालों ने बताया कि गुरूवार को सुबह 11 बजे उन्हें बाथरूम से एक तेज आवाज आई। दरवाजा खोलकर देखा तो गौरव फ्लोर पर पडा था। गौरव को तुरंत अस्पताल ले जाया गया मगर उनकी मौत हो गई। अक्सर भूत-प्रेतों और आत्माओं को लेकर रिसर्च करने वाले गौरव की मौत असाधारण नहीं लगती। ऎसे में उनके पिता उदय तिवारी ने भी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया को एक चौंकाने वाला खुलासा किया कि गौरव ने पिछले दिनों अपनी पत्नी को बताता था कि एक बुरी आत्मा उसे अपनी ओर खींच रही है। इंडियन पैरानॉर्मल सोसाइटी की वेबसाइट के मुताबिक गौरव पहले एक कमर्शियल पायलट थे जिसके बाद उन्होंने इस क्षेत्र में काम करना शुरू कर दिया। उन्होंने दुनियाभर की करीब 6000 भूतहा जगहों का निरीक्षण किया था। गौरव कई टीवी शो के हिस्सा रह चुके थे। वह 16 दिसंबर और टैंगो चार्ली फिल्म में भी काम कर चुके थे।
साभार-khaskhabar.com






Related Items
सूचना कार्यालय पूर्णिमा तिवारी की पत्राकारों ने दी विदाई
श्रद्धा की गायन पर अंकित तिवारी बोले...
भारतीय गौरव और आत्मविश्वास के प्रतीक हैं चंद्रशेखर आजाद