प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 02 अक्टूबर, 2014 को शुरू किए गए ‘’स्वच्छ भारत अभियान’’ को साकार करने के लिए रविवार को श्री एस.एम. वैद्या, महाप्रबंधक (प्रभारी) के नेतृत्व में मथुरा रिफाइनरी टॉउनशिप व कार्यालयों में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व श्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्होंने कर्मचारियों को स्वच्छता शपथ दिलाई । संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि स्वच्छता हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है और यह हमारे बाह्य एवं आंतरिक व्यवहार में प्रदर्शित होनी चाहिए । श्री पवनराज,उप महाप्रबंधक, (प्रशासन,सी.सी व सी.एस.आर) ने पांच दिवसीय स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित किए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी एवं सभी से बढ़-चढ़कर भाग लेने का अनुरोध किया । श्री वैद्या ने टॉउनशिप की आउटर एवं इनर रोड़ पर महाप्रबंधकों, उप महाप्रबंधकों, विभागाध्यक्षों एवं कर्मचारियों के साथ व्यापक सफाई अभियान चलाया एवं सभी को नियत स्थान पर ही कूड़ा फेंकने के लिए कहा । इस अवसर पर एम्पलाईज क्लब में चित्रकला, भाषण, काव्यपाठ एवं मैजिक शो का आयोजन किया गया । पांच दिवसीय इस स्वच्छता सप्ताह के अंतर्गत सी.एस.आर के अंतर्गत के.वी, डी.पी.एस विद्यार्थियों,गृहणियों एवं आस-पास के ग्राम- प्रधानों के साथ स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं एवं प्रत्येक घर में स्वच्छता संबंधी पैम्फलेट भी बटवाए जा रहे हैं ।






Related Items
बाजारों से स्मारकों तक स्वच्छता को दिया जा रहा है बढ़ावा
स्वच्छता अभियान नए भारत का भव्य विजन हैं या अधूरे ख्वाबों की मृगतृष्णा...!
महाकुंभ में स्वच्छता व पवित्रता है पहली प्राथमिकता