काॅस्मेटिक सर्जरी से लेकर शरीर के जले-कटे का उपचार अब हुआ आसान
खराब हिस्से को बदलने अथवा ठीक किये जाने की आधुनिक सुविधा उपलब्ध
मथुरा। भारत के प्रसिद्ध नियति हैल्थकेयर की चेयरपर्सन नीरा राडिया ने आज ब्रज में डिपार्टमेन्ट आॅफ प्लास्टिक सर्जरी एण्ड काॅस्मेटाॅलोजी में समग्र और आधुनिक सेवाएं नयति हाॅस्पीटल में शुरू कर दी है। जिससे मरीजों को अब प्लास्टिक सर्जरी लाभ का भी लाभ मिल सकेगा।
नयति हॉस्पिटल में प्लास्टिक सर्जरी एण्ड काॅस्मेटाॅलोजी विभाग का शुभारम्भ करते हुए आज चेयर पर्सन नीरा राडिया ने कहा जिले में अभी तक प्लास्टिक सर्जरी एण्ड काॅस्मेटाॅलोजी की सेवा उपलब्ध नहीं थी, जिसकी वजह से यहाँ के लोगों को अपना इलाज कराने दिल्ली-मुम्बई आदि बड़े शहरों की ओर जाना पड़ता था। मथुरा के लिए बहुत खुशी की बात है कि नयति अस्पताल में प्लास्टिक सर्जरी एण्ड काॅस्मेटाॅलोजी विभाग का शुभारम्भ किया है, जिसमें प्लास्टिक सर्जरी के साथ-साथ काॅस्मेटाॅलोजी से जुड़ी सभी प्रकार की सुविधा का लाभ क्षेत्र के लोग ले सकेंगे, जिससे उन्हें समय तथा धन की बचत हो। इसके अलावा गम्भीर बीमारियों जैसे कैंसर से होने वाले शारीरिक विकार (ब्रेस्ट कैंसर के बाद बेडौल स्तन, मुख कैंसर के आॅपरेशन के बाद टेड़ा मुँह आदि) भी प्लास्टिक सर्जरी से बिल्कुल ठीक हो जाता है। प्लास्टिक सर्जरी के बाद इन्सान फिर से पहले जैसा दिखने लगता है।’’ इस अवसर पर प्लास्टिक सर्जरी एण्ड काॅस्मेटाॅलोजी के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. नवदीप चवन ने कहा आज के युग में चिकित्सा क्षेत्र में इतनी खोज, शोध एवं अत्याधुनिक तकनीक के आने से किसी भी प्रकार की प्लास्टिक सर्जरी इतनी आसान और सुलभ हो गयी है, जिसकी कल्पना कुछ वर्ष पहले तक किसी ने नहीं की थी, उन्होंने आगे बताया कि प्लास्टिक सर्जरी से शरीर के किसी भी जले-कटे तथा खराब हिस्से को बदला अथवा ठीक किया जा सकता है। नयति अस्पताल में प्लास्टिक सर्जरी एण्ड काॅस्मेटाॅलोजी की सभी आधुनिक एवं प्रचलित तकनीक जैसे लिपोसक्शन, एब्डोमिनोप्लास्टी, ब्लेफेरोप्लास्टी, मास्टोपेक्सी, राइनोप्लास्टी, गाइनेकोमेस्टिया आदि शामिल हैं। अस्पताल में प्लास्टिक सर्जरी एण्ड काॅस्मेटाॅलोजी विभाग का ओ.पी.डी. महीने के पहले, दूसरे और तीसरे शनिवार को सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक रखा गया है।






Related Items
कोरोना के मरीजों के लिए जिंक है एक जरूरी पोषक तत्व
होम्योपैथी का लाभ लेने वाले मरीजों की संख्या 50 फीसदी बढ़ी
नयति ने कराया गिर्राज तलहटी में हुआ भव्य रामकथा का संगीतमय आयोजन