माणा में PM मोदी ITBP जवानों संग मनाएंगे दिवाली

माणा में PM मोदी ITBP जवानों संग मनाएंगे दिवालीनई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस बार दिवाली आईटीबीपी कर्मियों साथ सीमाई चौकी पर मनाएंगे। पीएम मोदी उत्तराखंड में सुदूर सीमाई चौकियों में से एक चौकी पर जाएंगे और वहां तैनात आईटीबीपी कर्मियों के साथ दिवाली मनाएंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीएम मोदी माणा में आईटीबीपी कर्मियों के साथ दिवाली मनाएंगे। पीएम मोदी एनएसए अजीत डोभाल के साथ आज दिल्ली से वायुसेना के खास विमान से एमआई 17 हेलीकॉप्टर से गौचर पहुंचेगे। पीएम मोदी सबसे पहले सुबह भगवान बद्रीनाथ के दर्शन करेंगे। बद्रीनाथ में विशेष पूजा अर्चना के बाद पीएम माणा में मौजूद आईटीबीपी और सेना के जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे। पीएम मोदी सरहद पर जवानों के साथ चाय नाश्ता भी करेंगे। गौरतलब है कि उत्तराखंड में छोटी दीपावली ही बडी दीपावली की तरह मनायी जाती है। पीएम मोदी के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी माणा जाएंगे। गौरतलब है कि माणा, चीन से लगी सीमा पर भारतीय क्षेत्र का अंतिम गांव है। गौरतलब है कि नरेन्द्र मोदी ने पीएम बनने के बाद वर्ष 2014 में सियाचिन में सेना के साथ पहली दिवाली मनाई थी। इस बार पीएम माणा में दिवाली मनाएंगे। माणा 10 हजार फुट की ऊंचाई पर स्थित है।             

साभार-khaskhabar.com

 

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login