अयोग्य व्यक्तियों द्वारा गलत रिपोर्ट से कई हो चुकी थी मौत
मथुरा। मसानी हाइवे स्थित माहेश्वरी हॉस्पीटल में संचालित पैथोलॉजी फर्जी पाए जाने पर सीएमओ की टीम ने ताला मार दिया तथा जांच के आदेश देकर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना गोविन्द नगर क्षेत्र क्षेत्र अंतर्गत मसानी हाइवे स्थित माहेश्वरी हास्पीटल में सॉउथ एंड के नाम से पैथोलॉजी काफी समय से संचालित चल रही थी, पैथोलॉजी एवं डाक्टरों की लापरवाही से विगत दिनों एक महिला का पांच महीने के गर्भस्त शिशु की मौत हो गई। महिला के पति रमेश द्वारा थाना गोविन्द नगर में तहरीर दी गई। जिस पर कार्यवाही करते हुए पुलिस व मीडिया के संयुक्त तत्वावधान में बीतीरात सीएमओ डा. बृजेश खन्ना, डा. मुकेश लवानिया, मेडीसन ऑफीसर डा. भूदेव सिंह ने वहां पहुंचकर पैथोलॉजी के कागजात की जांच की, जिसमें साउथ एंड नाम से संचालित पैथोलॉजी पूरी तरह से अवैध गैर पंजीकृत पाई गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पैथोलॉजी को सील कर दिया तथा माहेश्वरी हॉस्पीटल के संचालक एवं पैथोलॉजी संचालक के खिलाफ कार्यवाही करने की बात कही है। इसी पैथोलॉजी के गलत रिपोर्ट की शिकार हुए रमेश ने अपना बच्चा खो दिया। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के सभी पत्रकारों ने स्वास्थ्य विभाग से कार्यवाही करने की मांग की है।






Related Items
फर्जी आईडी सिम बेचने वाले पुलिस ने पकड़े
फर्जी आईडी सिम बेचने वाले पुलिस ने पकड़े
फर्जी बहती से परचून का सामान ले जाता ट्रक पकड़ा