मैं हूं ना का सीक्वल नहीं बनेगा : फराह खान

मैं हूं ना का सीक्वल नहीं बनेगा : फराह खानफिल्मकार फराह खान ने अपने डायरेक्शन करियर की शुरूआत शाहरूख खान और सुष्मिता सेन स्टरर फिल्म मैं हूं ना से की थी। फराह इन दिनों एक पटकथा पर काम कर रही हैं। इस पर कई दिनों से अटकलें लगाई जा रही थी कि फराह खान की अगली फिल्म मैं हूं ना की सीक्वल हो सकती है। फरहा ने भी एक इवेंट में इस बात की तरफ इशारा किया था लेकिन अब फरहा ने खुद साफ कर दिया है कि ऐसा कुछ नहीं हैं। जब फराह से पूछा गया कि वो मैं हूं ना का सीक्वल बना रही हैं तो उन्होंने इसके जवाब में कहा कि, हां, मैं एक पटकथा पर काम कर रही हूं, लेकिन मैं मैं हूं ना का सीक्वल नहीं बना रहीं। मैंने उसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। कई बार हम किसी बात पर कोई चर्चा या मजाक करते हैं और मीडिया में उसकी चर्चा होने लगती है।

फराह ने आगे कहा कि, फिलहाल एक पटकथा पर काम चल रहा है। कहानी बिल्कुल अलग है और उसमें कोई बड़ा अभिनेता नहीं है। एक सवाल के जवाब में फरहा ने कहा कि हाल के वर्षों में कई बड़ी फिल्मों के सीक्वल बने हैं लेकिन बहुत सी चली नहीं। मैं हूं ना एक कल्ट फिल्म है और उसके लीड कैरेक्टर राम प्रसाद शर्मा को अब दोबारा पेश करने के लिए एक अलग ही लेवल पर जाना पड़ेगा जो फिलहाल संभव नहीं है।

वैसे अभी फराह खान ने अपनी अगली फिल्म के बारे में अभी कोई घोषणा नहीं की है लेकिन आने वाले दिनों में जल्द ही इस बात का पता चल जाएगा कि उनकी अगली फिल्म कौन सी है और उसमे कौन से अभिनेता और अभिनेत्री होंगे।

साभार-khaskhabar.com

 

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login