मोदी सरकार ने दिया सलमा आगा को लाइफ टाइम वीजा

मोदी सरकार ने दिया सलमा आगा को लाइफ टाइम वीजानई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल की बॉलीवुड सिंगर सलमा आगा को भारत का ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया (ओसीआई) कार्ड मिल गया है। इसके बाद वह बिना वीजा के जब चाहें भारत आ सकती हैं। जिससे वह आजीवन कई कई बार और विभिन्न उद्देश्य से भारत आ जा सकेंगी और उन्हें पुलिस को रिपोर्ट नहीं करना पड़ेगा।

गौरतलब है कि इस संबंध में सोमवार को उन्होंने गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की थी। दरअसल ब्रिटिश नागरिकता प्राप्त आगा एक्टर रहे स्वर्गीय जुगल किशोर मेहरा और अनवरी बेगम की नातिन हैं। उनकी मां नसरीन आगा भी एक एक्टर ही थीं। नसरीन 1946 में एक्टर और सिंगर के एल सहगल के अपोजिट नजर आई थीं।

 

ज्ञातव्य है कि ओसीआई स्कीम का लाभ उन्हें ही दिया जा सकता है जिनके दादा-दादी या नाना-नानी भारतीय संविधान की शुरुआत यानी 26 जनवरी 1950 तक भारतीय नागरिक थे या 26 जनवरी 1950 को भारत की नागरिकता लेने की योग्यता रखते थे। या फिर वो भारत के उस हिस्से से संबंध रखते थे जो 15 सितंबर 1947 के बाद देश से अलग हो गया।

सलमा आगा ने बी.आर. चोपडा की फिल्म ‘निकाह’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसी फिल्म के गीत ‘दिल के अरमा आंसुओं में बह गए’ के लिए उन्हें 1982 में बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था। इससे पहले इसी साल जनवरी महीने में पाकिस्तानी मूल के सिंगर अदनान सामी को भारत की नागरिकता दी गई है।

59 वर्षीय कलाकार ब्रिटेन की नागरिक हैं। सलमा ने कार्ड के लिए आवेदन किया थौ ताकि वह कई बार, कई उद्देश्यों से भारत का दौरा कर सके और उन्हें देश में कितने भी समय तक रूकने के लिए पुलिस को सूचित नहीं करना पड़े। ओसीआई कार्ड किसी व्यक्ति को वित्तीय, आर्थिक और शैक्षणिक क्षेत्र में अप्रवासी भारतीयों के समकक्ष दर्जा देता है। लेकिन उन्हें कृषि या पौधारोपण संपत्ति खरीदने का अधिकार नहीं होता। नियमों के मुताबिक कोई भी विदेशी नागरिक जो किसी भारतीय नागरिक का बच्चा, पौत्र या प्रपौत्र हो वह ओसीआई कार्ड के योग्य है। ओसीआई कार्ड हासिल करने के लिए कुछ और भी नियम हैं।  

साभार-khaskhabar.com


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. मोदी मॉडल की नई कसौटी होंगे पांच राज्यों के चुनाव नतीजे

  1. कौन सा लोकतंत्र है बेहतर! ट्रंप का अमेरिका या मोदी का भारत…

  1. यमुना, चंबल से कावेरी तक…, रेत माफिया से हार गई है सरकार...




Mediabharti