यमुना की रक्षा के लिये सड़क पर उतरा हजारों यमुना भक्तों का विशाल जनसैलाव

यमुना रक्षक दल की आज बल्लभगढ़ से शुरू हुई विशाल पदयात्रा

-बल्लभगढ़ से आरम्भ हुई यमुना भक्तों की विशाल पदयात्रा

मथुरा। अपने पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार यमुना रक्षक दल द्वारा बल्लभगढ़ के दशहरा ग्राउण्ड मैदान से विशाल पदयात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश एवं विभिन्न क्षेत्रों से हजारों यमुना भक्त पदयात्रा में शामिल हुये हैं। यात्रा के आगे आगे यमुना प्रचार रथ यमुना मैया के जयकारे लगाते हुये चल रहे थे। रथ के पीछे पीछे यमुना भक्त भजन कीर्तन करते हुयें बडे जनसैलाब के रूप में आगे बढ़ चले जा रहे थे पदयात्रा से पूर्व बल्लभगढ़ दशहरा ग्राउण्ड पर सुरेन्द्र सिंह चैहान हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष, महासचिव रविन्द्र फौजदार, जिलाध्यक्ष संदीप चाहर, श्री हुकुम सिंह राणा, ने यात्रियों का जोशीला स्वागत किया। पदयात्रा का नेतृत्व यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास, संरक्षक सवमी स्वतन्त्रता नन्द सरस्वती महाराज ने किया। रास्ते में जगह जगह पदयात्रा का स्वागत स्थानीय लोगों ने किया। भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रवादी के किसान अपनी पारंपारिक वेशभूषा में आकर्षक का केन्द्र बने हुये थे। यात्रा का प्रथम पड़ाव वाटा चैक रखा गया जहाँ रात्रि विश्राम के साथ साथ विराट कवि सम्मलेन की व्यवस्था की गयी है। कल दोपहर 12 बजे यात्रा वाटा चैक से  प्रारम्भ होकर बड़कल, फरीदाबाद पर पहुँचेंगी। यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने कहा कि ये जन जन के हित की लड़ाई है। यमुना नही ंतो हमारी संस्कृति नहीं, ब्रज नहीं, प्रयाग नहीं। सवमी स्वतन्त्रता नन्द जी ने कहा कि मोदी जी जल्दी से जल्दी नमामि गंगे प्रोजेक्ट में यमुना को भी शामिल करें। यात्रा के पड़ाव पर दल के उपाध्यक्ष राकेश यादव, महासचिव रमेश सिसौदिया, भाकियू राष्ट्रीय अध्यक्ष सी.पी. सिंह, श्रीमती सीता अग्रवाल राष्ट्रीय सचिव,  साध्वी गीता, विकास प्रयास के अध्यक्ष विकास चैधरी, प्रदेश महासचिव आशीश गोस्वामी, जिलामहासचिव गौरव शर्मा, हरियाणा महिला मोर्चा अध्यक्ष पूजा शर्मा आदि ने सम्बोधित किया । यात्रा की की व्यवस्था नगर अध्यक्ष श्रीदास प्रजापति, ब्लाॅक अध्यक्ष राधाबल्लभ,जिला प्रभारी डाॅ0 राजवीर सिंह, जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने की। इस अवसर पर कुँवर सिंह निषाद, प्रवीण चैधरी, राहुल चैहान, हरि सिंह, हरिशंकर शास्त्री, दिनेश चैधरी, चंकी चैधरी, प्रणव अग्रवाल आदि ने यात्रा में देखरेख की व्यवस्था की। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. ब्रज मंडल का टूटता पर्यावरण, कराह रही है यमुना...!

  1. यमुना, चंबल से कावेरी तक…, रेत माफिया से हार गई है सरकार...

  1. यमुना नदी क्रूज पर्यटन स्थानीय लोगों को बनाएगा सशक्त




Mediabharti