मथुरा। यमुना मिशन यमुना महारानी के शुद्ध जल के लिए दृढ़ संकल्पित है। मिशन के सभी कार्यकर्ता तन, मन एवं साजोसामान के साथ दिन रात कार्य में लगे रहते हैं। यमुना मिशन मार्ग स्थित चक्रतीर्थ घाट, कृष्ण गंगाघाट पर हमने जो कार्य किया है वो सराहनीय है। यहां हमने एक ऐसी यमुना का निर्माण किया है कि जिसका जल यमनोत्री के जल के समान है। जिन लोगों ने यमनोत्री के दर्शन एवं आचमन किया है उनका यह विश्वास है कि यह जल बिल्कुल यमनोत्री के जल के समान है। यमुना किनारे हमने इतनी हरियाली कर दी है कि लोग यहां शुद्ध जल में स्नान कर यहां पर शुद्ध हरियाली एवं वातावरण का घंटो लुफ्त लेते देखे जा सकते हैं।
मथुरा जिले के गोवर्धन क्षेत्र में भी यमुना मिशन शुद्ध जल के लिए कई कुण्डों का जीर्णोद्धार करा रहा है, जिनमें प्रमुख रुप से चरणामृत कुण्ड, यमुना मिशन कुण्ड, हर्जी कुण्ड आदि शामिल हैं। गोवर्धन (आन्यौर) में तलहटी परिक्रमा का भी जीर्णोद्धार कार्य भी यमुना मिशन द्वारा किया जा रहा है। यमुना मिशन द्वारा दिल्ली में निगम बोद घाट, दिल्ली के कई पार्कों का सौंदर्यीकरण भी किया।
महाराष्ट्र के मराठवाड़ा एवं लातूर में भी यमुना मिशन का कार्य चालू है। बीड में भी नहर बनाने का कार्य जारी है। सोनवती गांव में 9 एकड क्षेत्र मंे झील का कार्य प्रारम्भ कर झील बना दी गई है। इस झील का नाम यमुना मिशन झील रखा गया है।






Related Items
ब्रज मंडल का टूटता पर्यावरण, कराह रही है यमुना...!
यमुना, चंबल से कावेरी तक…, रेत माफिया से हार गई है सरकार...
यमुना नदी क्रूज पर्यटन स्थानीय लोगों को बनाएगा सशक्त