यमुना मिशन ने मनाया मदरर्स डे

यमुना मिशन ने मनाया मदरर्स डेमथुरा। मदरर्स डे के अवसर पर यमुना मिशन के संयोजक पं. अनिल शर्मा की धर्म पत्नी गीता शर्मा ने कहा कि जगत-जननी यमुना मां तुझे कोटि कोटि नमन वंदन, प्रणाम मां हम तेरे आभारी हैं तेने हमें जीने का गुर सिखाया। मां हमें तुमसे ही प्रेरणा मिली। तूने हमें यमुना शुद्ध करने का रास्ता दिखाया। मां की इच्छा के बिना हम कुछ भी नहीं कर सकते हैं। मां हमको उम्मीद है कि तेरी कृपा से यमुना मिशन जरूर ही कामयाबी प्राप्त करेगा और जहां भी जाता है वहां आपकी कृपा से सफलता ही प्राप्त करता है।  मां मैं तुझे कोटि-कोटि नमन, वंदन, प्रणाम करती हूं। मां अपने बालकों पर अपनी कृपा बनाये रखना। इस अवसर पर यमुना मिशन कार्यकर्ताओं ने मदरर्स डे पर नारी शक्ति का सम्मान करते हुए हर्षउल्लास के साथ मदरर्स डे मनाया। 

सर्वोदयी ब्राह्मण महासभा की बैठक आयोजित

मथुरा। सर्वोदयी ब्राह्मण महासभा द्वारा बाटी वाली कुंज में आयोजित कार्यक्रम में सोहन लाल शर्मा जी ने यमुना मिशन के संयोजक पं. अनिल शर्मा का जोशिला स्वागत कर यमुना शुद्धि एवं मिशन की कामयाबी के लिए भगवान परशुराम से प्रार्थना की। इस अवसर पर सर्वोदयी ब्राह्मण महासभा के सदस्य उपस्थित थे। सभी ने यमुना मिशन की कामयाबी पर पं. अनिल शर्मा को हार्दिक बधाई दी। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. ब्रज मंडल का टूटता पर्यावरण, कराह रही है यमुना...!

  1. यमुना, चंबल से कावेरी तक…, रेत माफिया से हार गई है सरकार...

  1. यमुना नदी क्रूज पर्यटन स्थानीय लोगों को बनाएगा सशक्त




Mediabharti