पूर्व सुपर मॉडल और फेमिना मिस इंडिया सोभिता का कहना है कि फिल्मकार अनुराग कश्यप का उनमें दिखाया गया विश्वास उनके लिए बहुत मायने रखता है। सोभिता ने कश्यप की थ्रिलर ‘रमन राघव 2.0’ से बॉलीवुड में अभिनय क्षेत्र में कदम रखा है, जिसमें उनके साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी और विक्की कौशल हैं। सोभिता ने एक बयान में कहा, ‘‘अनुराग सर, उन लोगों में शामिल हैं, जिनके साथ मैं हमेशा से काम करना चाहती थी। पहली ही फिल्म में उनके साथ काम करने का मौका मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। मैं खुद को भाग्यशाली समझती हूं। उन्होंने मुझमें जो भरोसा दिखाया, वह मेरे लिए बहुत मायने रखता है।’’ वह अपनी अगली फिल्म में सैफ अली खान के साथ नजर आने वाली हैं।
साभार-khaskhabar.com

Related Items
भारत में जारी है अक्षय ऊर्जा क्रांति, साल 2025 हो सकता है महत्वपूर्ण
नागरिकों को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं नए आपराधिक कानून
चार यूरोपियन देशों के साथ भारत का महत्वपूर्ण आर्थिक समझौता