युवक काग्रेंस ने केन्द्रीय मंत्री गिर्राज सिंह का पूतला फूंका

मथुरा। युवक काग्रेंस ने केन्द्रीय मंत्री गिर्राज सिंह द्वारा काग्रेंस की अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गान्धी के प्रति की गई रंगभेदी टिप्पणी को लेकर भारी आक्रोश हैं। युवक काग्रेंस कार्यकर्ताओं ने अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए केन्द्रीय मंत्री गिर्राज सिंह का पूतला दहन किया। कांग्रेंस कार्यकर्ता युवक काग्रेंस के लोकसभा अध्यक्ष विक्रम बाल्मीकि के नेतृत्व में भरतपुर गेट पर एकजुट हुए और आक्रोश व्यक्त करते हुए केन्द्रीय मंत्री का पूतला फूका हैं। इस अवसर पर अध्यक्ष विक्रम वाल्मीकि ने कहा कि भाजपा के मंत्री व सांसद अपनी सर्कीण व अशोभनीय टिप्पणियों का एक रिकार्ड कायम करते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहें हैें। इससे उनकी औछी मानसिकता का पता चलता हैं। ऐसा लगता है कि अपने मंत्रियों पर प्रधानमंत्री का कोेई नियंत्रण नहीं है प्रधानमंत्री द्वारा बार बार उक्त टिप्पणियों को लेकर अपने साथियों को चेतावनी दी जाती है लेकिन प्रधानमंत्री की चेतावनी का मंत्री, सांसद और सहयोगी संगठनों के नेताओं पर कोई असर नहीं होता। युवक काग्रेंस अध्यक्ष श्री वाल्मीकि ने कहा कि प्रधानमंत्री को ऐसे मंत्री व सांसदों का मानसिक रूप से ईलाज कराना चाहिये। कांग्रेंस कार्यकर्ताओं ने केन्द्रीय राज्यमंत्री गिर्राज सिंह से सानिया गान्धी पर की गई टिप्पणी को लेकर माफी माॅगनें की माॅग की। वहीं प्रधनमंत्राी से ऐसे मंत्रियों को मंत्रिमंडल से बाहर करने की माॅग की। पुतल दहन में जिलानी कादरी, विनेश सनवाल, मा0 साविर, हवीर साहा, अनवार फारूकी, राजू फारूकी, दीपक करोतिया, रिन्कू चैधरी, आदिल अहमद, सलीम कुरैशी, दौलतराम गोला, आजी साबुददीन, सलमान खान, सईद कुरैशी, आकाश वाल्मीकि, सुमित श्रीवास्तव, अनीश कुरैशी, निमाई पंडित, रितेष वाल्मीकि, निसार खान, गोबिन्द बघेल, आदि थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. गोवर्धन, एक जीवंत पर्वत जिसने आकाश को थाम लिया...

  1. लोक सभा में फखरुद्दीन अली अहमद ने जब खुद ही खोली अपनी 'पोल'...

  1. लोक सभा में फखरुद्दीन अली अहमद ने यूं खोली अपनी पोल




Mediabharti